पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) चंडीगढ़ की पूर्व छात्रा को दुष्कर्म की धमकी मिली है। आरोपी ने फोन कर पीड़िता को धमकाया है। आरोपी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के खिलाफ बोलती है, यह ठीक नहीं है।
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) बचाओ मोर्चा को लेकर बयान देने पर पीयू की पूर्व छात्रा एडवोकेट अमन को दुष्कर्म की धमकी मिली है। मोर्चा ने एडवोकेट अमन (एएफडीआर) को मिली धमकियों की कड़ी निंदा की है। मोर्चा ने कहा कि यह चिंताजनक है कि अब तक एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई है। जबकि वह एक दिन पहले चंडीगढ़ एसएसपी को शिकायत दे चुकी है। अमन पीयू की पुरानी एक्टिव छात्रा है। अभी वह पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक राइट्स में काम कर रही है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि कि उन्हें भारत के नंबर से कॉल आया है। अज्ञात ने कहा कि भाजपा व आरएसएस के खिलाफ बोलती है, यह ठीक नहीं है। उसके बाद अज्ञात आरोपी ने गलत भाषा का प्रयोग किया और रेप की धमकी दी। जब पीड़िता ने आरोपी की पहचान पूछी तो बताने से मना कर दिया। उन्हें अभद्र भाषा में वॉयस नोट भी भेजा गया।
इसको लेकर उन्होंने बार एसोसिएशन से बातचीत की। बार के प्रधान सरतेज सिंह नरूला ने मामले की गंभीरता पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी को फोन किया। उसके बाद बुधवार को मीटिंग कर शिकायत भी दी गई। उन्होंने शिकायत सेक्टर 3 थाना के एसएचओ को मार्क कर दी है।
विज्ञापन
अमन ने कहा कि मैंने आज तक अपने बयानों में लॉजिकल बात की है। सामने वालों के पास जवाब नहीं है, इसलिए वह धमकियों पर उतर आए हैं। क्योंकि इनमें सामने आने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के अधिकारों के लिए ओपन बात कर रही है। अपने किसी भी व्यक्तिगत कार्य के लिए उन्होंने बयान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें दलील से ही जवाब दिया जाना चाहिए। लेकिन भाजपा और आरएसएस के लोग खुद दुष्कर्म करते हैं इसलिए इसकी प्रकार की धमकियां देते हैं। उन्हें यही सिखाया गया है। उन्होंने कहा कि वह समाज की भलाई के लिए हमेशा कार्य करती रहेंगी।