फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga News: गुरुद्वारा परिसर में पूर्व खजांची ने फायरिंग के बाद खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

Wed, 03 May 2023 10:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंजाब के मोगा जिले के गांव फतेहगढ़ कोरोटाना स्थित गुरुद्वारा साहिब परिसर में पूर्व खजांची (कोषाध्यक्ष) ने फायरिंग करने के बाद खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। खजांची जंग सिंह ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से पांच राउंड फायर किए। गुरुद्वारा साहिब की नई कमेटी ने पुरानी कमेटी के खजांची रहे जंग सिंह पर पैसे की हेराफेरी का आरोप लगाया था, जिसे लेकर बुधवार सुबह पांच बजे जंग सिंह का गुरुद्वारा साहिब की नई कमेटी के पदाधिकारी जगतार सिंह से झगड़ा हुआ था। इसके बाद जंग सिंह ने जगतार पर फायर करने की कोशिश की और बाद में खुद को गोली मार ली। 

विज्ञापन


जंग सिंह एक सुसाइड नोट भी छोड़कर गया है। इसमें उसने जगतार सिंह के अलावा दलजीत सिंह और जसबीर सिंह को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। उसने तीनों लोगों पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। धर्मकोट के डीएसपी रविंदर सिंह ने बताया कि पुरानी कमेटी की ओर से पैसों की हेराफेरी के आरोप लगाने के बाद जंग सिंह का जगतार सिंह से झगड़ा हुआ था। वह इससे काफी परेशान था। इसी परेशानी में वह गुरुद्वारा साहिब पहुंचा और फायरिंग कर दी और बाद में अपनी जान भी दे दी। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें