फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव हुए हिंसक, पहले ब्लास्ट और अब काट डाला गया हाथ, जानिए मामला

Fri, 03 Feb 2017 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पट्टी(पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब में अकाली सरपंच ने काट डाला कांग्रेस सरपंच का हाथ
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव इस बार हिंसक हो गए। पंजाब में जहां चुनावी सभा में धमाके होने की घटना हुई, वहां एक व्यक्ति का हाथ काट दिया गया। मंगलवार रात चुनावी सभा में ब्लास्ट हुए और बुधवार देर रात एक व्यक्ति का हाथ काट दिया गया। एक अन्य व्यक्ति की दो उंगलियां भी काट दी गई।
विज्ञापन


घटना पंजाब के पट्टी की है और यह इलाका मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के दामाद कैबिनेट मिनिस्टर आदेश प्रताप सिंह कैरों का है। हाथ काटने के पीछे की वजह पैसे बांटना बताया जा रहा है। पीड़ित व्यक्ति की पहचान पूर्व कांग्रेसी सरपंच हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि बुधवार रात को अकाली सरपंच सुखदेव सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर घर-घर जाकर पैसे बांट रहा था। पूर्व कांग्रेसी सरंपच ने उसे ऐसा करने से रोका था।
विज्ञापन


वीरवार सुबह अकाली सरपंच और उसके साथी पूर्व कांग्रेसी सरपंच के घर पहुंच गए और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस बीच उन्होंने तेजधार हथियार से उसका एक हाथ काट दिया, साथ ही एक और व्यक्ति की दो उंगुलियां भी काट दीं।
विज्ञापन

एक महिला समेत 8 लोगों के खिलाफ केज दर्ज

पंजाब में अकाली सरपंच ने काट डाला कांग्रेस सरपंच का हाथ
डीएसपी अश्वनी कुमार ने बताया कि इस मामले में एक महिला समेत कुल आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस की टीमें छापामारी कर रही हैं। अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती पीड़ित पूर्व सरपंच ने बताया कि सुखदेव सिंह वोटरों को दो-दो हजार रुपए के नोट बांट रहा था। पता चला तो हम लोग विरोध करने पहुंच गए।

हमने उन्हें रोका तो आपस में झड़प हो गई। उस समय तो लोगों ने बीच-बचाव करके मामला शांत करा दिया। अगली सुबह साढ़े सात बजे के करीब सुखदेव सिंह और उसके साथी घर में घुस गए और हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने मेरा हाथ काट दिया और मेरे पड़ोसी बहादुर ​सिंह के हाथ की दो उंगलियां काट दीं।

चुनाव आयोग को भेजी शिकायत
वहीं, कांग्रेस ने इस घटना की शिकायत चुनाव आयोग को भी भेजी है। शिकायत में लिखा है कि हलके में पैसे बंटने से रोकने के लिए चुनाव आयोग को विशेष टीमें बनानी चाहिए। मौके पर पहुंचे थाना सदर पट्टी के प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें