फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित दवा, स्मैक के साथ पंजाब और हिप्र के पांच तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

Wed, 11 Jul 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला ( हरियाणा)
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी तस्कर
विज्ञापन
नशीली दवाओं, स्मैक और हेरोइन की तस्करी के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए, जबकि पुलिए ने अलग-अलग मामले दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


50 ग्राम स्मैक के साथ तीन काबू, जेल भेजे   
थाना साहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव साहा के नजदीक साहा-शहजादपुर रोड से तीन आरोपियों को 50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। दीनों आरोपी कार में सवार थे। थाना साहा पुलिस को सूचना मिली थी कि कार में कुछ लोग मादक पदार्थ के साथ शाहबाद से शहजादपुर होते हुए पंजाब की ओर आ रहे हैं।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना साहा की पुलिस ने गांव साहा के पास साहा-शहजादपुर रोड पर नाकाबंदी कार की तलाशी ली तो उसमें से 50 ग्राम हेरोइन मिली। आरोपियों की पहचान रविंद्र कुमार निवासी शिमला, हिमाचल प्रदेश, राहुल निवासी दातपुर मोहल्ला डेराबस्सी पंजाब व अनूप निवासी साधू नगर मोहल्ला डेराबस्सी, पंजाब के रूप में हुई है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


35 ग्राम स्मैक के साथ एक काबू, दो फरार   
सीआईए नारायणगढ़ पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 35 ग्राम स्मैक के साथ काबू किया है। सीआईए को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग मादक पदार्थ के साथ घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर सीआईए के पुलिस दल ने कार्रवाई करते हुए थाना शहजादपुर के गांव कक्कड़माजरा के नजदीक एक कार से तलाशी के दौरान 35 ग्राम स्मैक बरामद की।

आरोपी की पहचान हरीश निवासी गांव चंडी गायेला थाना कसोली, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। कार में सवार आरोपी सलीम व एक अन्य मौके से फरार होने में सफल रहे। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 

प्रतिबंधित दवाइयों के साथ गिरफ्तार  
सीआईए वन पुलिस ने थाना अंबाला शहर के क्षेत्र पॉलीटेक्निक चौक के नजदीक से नशीली दवाओं के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सीआईए 1 पुलिस पॉलीटेक्निक चौक के नजदीक गश्त कर रही थी तो उसे सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी करता है। सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान आरोपी को 432 कैप्सूल स्पैस्मो प्रोक्सीवोन प्लस व 50 एमबीई ओमजैसिक इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बलराम निवासी हीरा नगर, अंबाला शहर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें