रास्ते में कस्बा गोहलवड़ स्थित काहलों पेट्रोल के पास एक तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस दौरान टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने दोनों घायलों को तरनतारन के गुरु नानक देव सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां उपचार के दौरान मनप्रीत सिंह की मौत हो गई।
थाना सिटी तरनतारन के प्रभारी सुखराज सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी दोबुर्जी के इंचार्ज एएसआई सतपाल सिंह ने अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसी तरह सुबह करीब 9:30 बजे फौजी डेयरी पर दूध लेने एक्टिवा सवार काजीकोट रोड स्थित एडी ऐवेन्यू निवासी बलदीप सिंह पुत्र तारा सिंह की सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से मौत हो गई।
जीप पेड़ से टकराई, एक की मौत
वहीं कोटकपूरा में फरीदकोट रोड पर गांव संधवां के पास मंगलवार रात आवारा पशुओं के आगे आ जाने से महिंदरा गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में गाड़ी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सादिक में रह रहे बरेली (यूपी) निवासी सत्यवीर पुत्र खान बाबू के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि सत्यवीर अपने एक साथी सादिक निवासी यादविंदर सिंह के साथ महिंदरा गाड़ी में सवार होकर कोटकपूरा की मंडी में मशरूम बेचने आया था। लौटते समय रात करीब साढ़े 11 बजे उनकी गाड़ी के आगे लावारिस पशु आ गए जिसके चलते गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और बेकाबू होकर पेड़ से टक्कर हो गई। हादसे के कारण सत्यवीर की मौत हो गई जबकि यादविंदर सिंह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि सत्यवीर के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। उनके आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। हादसे में दो पशुओं की भी मौत हो गई।
सड़क किनारे खड़े किसान पर चढ़ा ट्रक, मौत
मोगा के कस्बा अजीतवाल में सड़क किनारे खड़े 55 वर्षीय किसान की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। थाना अजीतवाल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एएसआई संतोख सिंह के अनुसार शिकायतकर्ता लवप्रीत सिंह निवासी गांव मटवानी ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा कि 28 जनवरी के दिन उसके पिता हरदयाल सिंह कस्बा अजीतवाल किसी काम से आए थे।
वह सड़क किनारे खड़े थे। गलत साइड से आ रहे ट्रक ने उनके पिता को कुचल दिया। उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया। लुधियाना जाते समय रास्ते में ही पिता की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपी ट्रक चालक गुरमीत सिंह निवासी गांव झंडेआणा शर्की के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।