फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में पांच लोग लापता : खेलने गए तीन बच्चे गायब, काम पर गई लड़की भी घर नहीं लौटी, दड़वा में युवती का अपहरण

Fri, 19 Feb 2021 09:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चंडीगढ़ के रामदरबार फेस दो में घर के पास खेल रहे दो भाइयों समेत तीन दोस्त लापता हो गए। परिजनों ने पहले तो अपने स्तर पर बच्चों की तलाश की लेकिन जब वह नहीं मिले तो पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में ऋषि पाल ने बताया कि वह रामदरबार फेस दो में परिवार समेत रहते हैं। 

विज्ञापन


उनका बड़ा बेटा सुरजीत (17) और छोटा बेटा अजीत (14) पड़ोस के दोस्त प्रिंस (13) के साथ घर के पास खेल रहे थे लेकिन देर शाम तक तीनों वापस घर नहीं आए। इस दौरान तीनों की आसपास समेत रिश्तेदारों के घर तलाश की गई लेकिन उनका कुछ नहीं पता चल सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी फोटो को आसपास के थानों में भेजकर बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।

खुड्डा अलीशेर से युवती का अपहरण
दड़वा चौकी पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि बुधवार को उसकी 15 वर्षीय बेटी लापता हो गई है। पुलिस ने मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, खुड्डा अलीशेर की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया है कि उसकी 20 वर्षीय बेटी पड़ोस के घर में काम करती है। बीते नौ फरवरी को वह काम पर गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। उसे शक है कि उक्त घर में रहने वाले युवक ने उसका अपहरण कर लिया है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें