फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी की कॉल: प्रसन्न लंबू बोल रहा हूं, दो दिन में पांच लाख का इंतजाम कर ले... वरना अंजाम भुगतना पड़ेगा

Thu, 29 Sep 2022 01:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

कॉल करने वाले ने कहा कि तू हमें पैसे दे दे, नहीं तो दो दिन में पता लग जाएगा। इस बार आई कॉल के बाद से जोगिंद्र सतर्क हुआ। वह तुरंत पुलिस के पास पहुंचा और मामले की शिकायत दी। शिकायत पर तहसील कैंप थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के तहसील कैंप निवासी एक व्यक्ति से कुख्यात गैंगस्टर प्रसन्न लंबू के नाम पर पांच लाख की रंगदारी मांगी गई है। बदमाश ने 24 घंटे में दो बार कॉल की और सोनीपत में रंगदारी देकर आने की बात कही है। दो दिन में रुपये न देने पर बदमाश ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। 

विज्ञापन


तहसील कैंप थाना पुलिस को दी शिकायत में रमेश नगर निवासी जोगिंद्र उर्फ राजू चावला ने बताया कि 27 सितंबर को रात ढाई बजे उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। उसने कहा कि वह प्रसन्न लंबू बोल रहा है। पांच लाख रुपये दो दिन में सोनीपत पहुंचा दे। जहां पैसे लेने उसका भाई आएगा। इस पर जोगिंद्र ने पूछा कि कौन प्रसन्न लंबू है तो उसने पूछा कि तू प्रसन्न लंबू को नहीं जानता है। 

पांच लाख का इंतजाम नहीं हुआ तो तुझे दो दिन में पता लग जाएगा। जोगिंद्र ने इस कॉल को इग्नोर कर दिया। 28 सितंबर की दोपहर करीब 3:40 बजे उसके पास फिर से कॉल आई। इस बार जोगिंद्र के साथ सोनीपत निवासी उनके जीजा सुरेंद्र कुमार थे। कॉल करने वाले ने कहा कि तू हमें पैसे दे दे, नहीं तो दो दिन में पता लग जाएगा। इस बार आई कॉल के बाद से जोगिंद्र सतर्क हुआ। वह तुरंत पुलिस के पास पहुंचा और मामले की शिकायत दी। शिकायत पर तहसील कैंप थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बाप बना हैवान: नाबालिग बहनें बोलीं- मुंह में कपड़ा ठूंस पिता करता है दुष्कर्म, जबरन शराब व सिगरेट भी पिलाता है

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें