फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गोली कांड' से चर्चित हुआ ‘फाइव डिग्री’ सील

Sat, 11 Jan 2014 10:52 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
नियमों की अनदेखी कर सेक्टर-5 के निर्झर वाटिका में चलाए जा रहे ‘फाइव डिग्री’ रेस्तरां को हुडा ने आखिरकार सील कर दिया गया।
विज्ञापन


पब्लिक प्रापर्टी एक्ट-1971 के तहत हुडा ने यह कार्रवाई की है। हालांकि, रेस्तरां मालिक का कहना है कि उन्होंने अलॉटमेंट के लिए फीस जमा करा दी थी और एग्रीमेंट की शर्तों में बाद में बदलाव किया गया था।
विज्ञापन


वहीं, सीलिंग करने पहुंचे जेई ने कहा कि अलॉटमेंट ऑफर किया गया था, लेकिन बगैर एग्रीमेंट रेस्तरां का संचालन नहीं किया जा सकता है।

गोली चली थी
इसी रेस्तरां के बाहर न्यू ईयर पार्टी के बाद अलसुबह करीब तीन बजे खुद की सर्विस गन से गोली चलने से पंजाब कैडर के आईएसए केएस सिद्धू के बेटे के साथ आया गनमैन जयपाल जख्मी हो गया था। इसके बाद ही यह रेस्तरां सुर्खियों में आई थी।
विज्ञापन


हुडा के संपदा अधिकारी ने बताया कि वंदना दिसोदिया इस मामले में रेस्तरां मालिक  को सुनवाई का मौका दिए जाने के बाद प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें