फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः बटाला में पंचायत चुनाव में सरपंच प्रत्याशी के बेटे को मारी गोली

Thu, 20 Dec 2018 12:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
विज्ञापन
घायल युवक
विज्ञापन

बटाला के कस्बा अलीवाल के पास बुधवार देर रात पंचायत चुनावों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद में एक युवक को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल को बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मण पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष कांग्रेस समर्थक  है।   

विज्ञापन

    
बटाला के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन गांव चट्ठा निवासी गुरजिंदर सिंह चट्टा ने बताया कि उसके पिता कांग्रेस पार्टी की ओर से सरपंच का चुनाव लड़ रहे हैं। बुधवार को नामाकंन पत्र भरने के बाद वह देर रात को कस्बा अलीवाल में एक होटल के पास खडे़ थे। इसी दौरान गांव के चार लोग मौके पर पहुंचे। उनमें से एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी।

 उसने चार गोलियां दागीं। एक गोली उसकी (गुरजिंदर) टांग में लगी। गुरजिंदर ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने गोली चलाई है वे पहले अकाली दल में थे और अब कांग्रेस में आ गए हैं। और वह भी सरपंची की चुनाव लड़ रहें हैं। गुरजिंदर का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग कहते थे कि वह गांव में किसी को जीतने नही देगे। 
विज्ञापन


घायल के बयान पर जांच कर रहे: एसएसपी
मौके पर पहुंचे एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने कहा कि घायल गुरजिंदर सिंह का कहना है कि उस पर गोली पंचायत चुनाव को लेकर चलाई गई है। गुरजिंदर  ने जिन पर फायर करने के आरोप लगाए हैं ,पुलिस उनकी जांच कर रही है। जांच पड़ताल के बाद ही बनती कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि आज की तारीख तक पुलिस ने 93 प्रतिशत हथियार जमा कर लिये और आगे ओर हथियारों को भी जमा किया जा रहा है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें