फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में शराब ठेके के कारिंदे को मारी दो गोलियां, तरनतारन में पुलिस पर फायरिंग

Thu, 26 Dec 2019 08:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला/तरनतारन (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बटाला के गांव सेखवां में दो अज्ञात युवकों ने बुधवार की रात शराब के ठेके के कारिंदे पर फायरिंग कर दी। कारिंदे को दो गोलियां लगी हैं। घायल हुए कारिंदे से सूचना मिलने पर मालिकों ने ठेके पर पहुंच कर उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। सूचना मिलते ही सेखवां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सिविल अस्पताल में दाखिल घायल कारिंदे सुरजीत सिंह निवासी हिमाचल प्रदेश ने बताया कि वह इन दिनों गांव सेखवां के एक शराब के ठेके पर नौकरी करता है। बुधवार की रात करीब सवा दस बजे वह ठेके की लोहे की ग्रिल को ताला लगाकर बैठा था। इसी दौरान दो अज्ञात युवक आए और उन्हें कैश देने को कहा। 

उसने कहा कि कैश कुछ समय पहले भेज दिया गया है। तभी दोनों युवक उसे कहने लगे कि ठेके का ताला खोलो। उसने ठेके का ताला नही खोला तो गुस्से में दोनों युवकों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। कुल तीन फायर किए, जिसमें दो गोलियां उसकी टांग में लगी हैं। 
विज्ञापन


उसने मोबाइल से अपने मालिकों को सूचित किया और उन्होंने वहां पहुंचकर उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। थाना सेखवां के एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल सुरजीत सिंह के बयान पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन

तरनतारनः नशे में हुल्लड़बाजी कर रहे युवकों ने पुलिस पर चलाई गोलियां

थाना पट्टी की पुलिस ने क्रिसमस की रात को नशे में हुल्लड़बाजी कर लोगों को परेशान कर रहे युवकों ने पुलिस कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस गोलियां चलाने के दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक पिस्टल और 6 कारतूस बरामद किए हैं। 

एसपी इन्वेस्टिगेशन जगजीत सिंह वालिया ने बताया कि क्रिसमस की रात को दो युवक पट्टी के आसल चौक में नशे की हालत में हुल्लड़ बाजी कर रहे थे। यह युवक आने जाने वाले लोगों को परेशान कर रहे थे। नाइट ड्यूटी कर रहे एएसआई हीरा सिंह ने अपने साथी कर्मचारियों के साथ इन युवकों को रोकने का प्रयास किया। इस पर युवकों ने पुलिस पर गोलियां चला दी। युवकों की तरफ से चलाई गई गोली से क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया और इस गोलीबारी में एएसआई हीरा सिंह भी बाल-बाल बचे। 

पुलिस ने हरकत में आते हुए दोनों आरोपियों को 1 पिस्टल और 6 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी इन्वेस्टिगेशन जगजीत सिंह वालिया ने बताया कि आरोपियों की पहचान गुरभेज सिंह और गुरसेवक सिंह दोनों निवासी पट्टी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें