फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तसरः घर में कांग्रेस नेता पर फायरिंग, सालों पर लगाया हमले का आरोप

Wed, 25 Jul 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
डिप्टी दलीप सिंह मार्ग पर चर्च वाली गली में एक कांग्रेसी नेता पर सोमवार देर रात दो बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। कांग्रेसी नेता वकील सिंह ने बताया कि रात करीब पौने ग्यारह बजे वह घर में टीवी देख रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और गेट खटखटाया। जैसे ही वह गेट खोलने के लिए पहुंचे तो युवकों ने दो फायर कर दिए। गोली लकड़ी के गेट चीरते हुए प्रांगण में आ गिरी। वे बाल-बाल बच गए। इसके बाद युवक तीन हवाई फायर करते हुए भाग गए। 
विज्ञापन


वकील सिंह ने बताया कि उसका अपने सालों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उसका जमीन में से हिस्सा बनता है, लेकिन वह उसे दे नहीं रहे हैं। उसे संदेह है कि यह हमला उसके सालों ने ही करवाया है। वहीं उसके पड़ोसी ने बताया कि युवकों के मुंह बंधे हुए थे। वकील सिंह ने इसकी सूचना थाना सिटी पुलिस को दी। थाना सिटी प्रभारी तेजिंदरपाल सिंह व डीएसपी तलविंदर सिंह मौके पर पहुंचे।

उन्होंने मौके से कारतूस के पांच खोल भी बरामद किए। थाना सिटी प्रभारी तेजिंदरपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर गुरदर्शन सिंह और रुप लाल निवासी नाका नंबर छह हाल आबाद पटियाला के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है। वकील सिंह एमसी चुनाव लड़ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें