फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथलाः मॉडर्न जेल के बाथरूम से नशीला पदार्थ बरामद, 12 कैदियों पर केस दर्ज

Wed, 25 Jul 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जेल के बाथरूम की टाइलों के बीच पॉलीथिन की दो पुड़ियों के बीच छुपाकर रखे 33 ग्राम नशीले पदार्थ को विशेष जांच टीम ने सर्च के दौरान पकड़ा है। इस बरामदगी के बारे में जब कमरे में बंद कैदियों से पूछा गया तो किसी ने भी इस पर अधिकार नहीं जताया। इस पर मॉडर्न जेल प्रशासन ने 12 कैदियों पर थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


एआईजी-कम-एसपी माडर्न जेल कपूरथला सुरिंदर पाल खन्ना ने बताया कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि जेल की बैरकों में बंद कैदी लुक-छिप कर नशे का सेवन कर रहे हैं। इस पर उन्होंने डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जेल नवइंद्र सिंह, सहायक सुपरिंटेंडेंट देश सिंह और हवलदार बलबीर सिंह समेत आधारित एक विशेष टीम को सर्च के आदेश दिए। सोमवार सुबह छह बजकर 10 मिनट पर टीम ने सर्च आपरेशन शुरू किया।

जेल की बैरक नं. आठ के कमरा नंबर 12 में बंद कैदियों व हवालातियों के बिस्तरों और सामान की गहनता से चेकिंग गई। जब टीम ने जांच पूरी कर ली तो अचानक उन्हें कमरे में बने बाथरूम की टाइलों के बीच कुछ फंसा दिखा। टीम ने जब उस चीज को निकाला तो वहां से दो पॉलीथिन की पुड़ियों में करीब 33 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इसके बाद टीम ने कमरे में बंद कैदियों और हवालातियों से इस बारे में पूछा तो किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। 
विज्ञापन


इस पर बैरक के इंचार्ज-कम-सहायक सुपरिंटेंडेंट सतपाल सिंह की शिकायत पर कमरे में बंद कैदी हीरा सिंह, कैदी राठौर विष्णु दास,  अनिल गिल, गुरदेव सिंह, सोहन लाल, हवालाती जगरूप सिंह उर्फ भैरो, गोपी, रछपाल सिंह उर्फ दोला, रवि कुमार, करण कुमार, गुरशरणप्रीत सिंह और संदीप कुमार उर्फ हैप्पी पर थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 

इन कैदियों को बैरक से बाहर निकालकर जेल में बने विशेष सिक्योरिटी जोन सेल में रखा गया है। जहां पर इनकी हर हरकत पर नजर रखी जा रही है। जेल में बरती जा रही सख्ती के चलते नशे और मोबाइल की लगातार बरामदगी हो रही है। जेल प्रशासन की ओर से भी लगातार अचानक सर्च आपरेशन चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सुरिंदर पाल खन्ना, एआईजी जेल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें