फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga Double Murder: मोगा में आपसी रंजिश में फायरिंग, गोली लगने से कांग्रेस के सरपंच और साथी की मौत

Fri, 20 Oct 2023 11:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

वारदात सुबह  गांव खोसा कोटला में हुई। मृतक बीर सिंह कांग्रेस पार्टी के मौजूदा सरपंच थे। गोली चलाने वाले गांव के ही हैं और आम आदमी पार्टी से संबंध रखते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मोगा में दो लोगों की हत्या - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा के गांव खोसा कोटला में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे आपसी रंजिश के चलते दो पक्ष के बीच फायरिंग हो गई। गोली लगने से गांव के सरपंच और उनके साथी की मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के दो लोग भी जख्मी हो गए। घायलों को मोगा सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। 

विज्ञापन


मृतक वीर सिंह कांग्रेस पार्टी के मौजूदा सरपंच थे वहीं दूसरा मृतक रंजीत सिंह उसी गांव का रहने वाला था। सरपंच के एक साथी ने बताया कि सुबह वीर सिंह अपने 5-6 साथियों के साथ सैर करने गए थे। गांव से ही कुछ लोगों ने रास्ते में उन्हें घेर कर बहस शुरू कर दी। इसी बीच फायरिंग होने लगी। जिसमें सरपंच वीर सिंह और रंजीत सिंह की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई। आरोप है कि दूसरा पक्ष आम आदमी पार्टी का है। पंचायत के काम को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई थी। 

यह भी पढ़ें: Chandigarh: जांच में शामिल हुए नशा तस्करी केस में बर्खास्त एआईजी राजजीत, वकीलों संग पहुंचे एसटीएफ दफ्तर
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के जख्मी का कहना है कि पंचायत के कामकाज को लेकर आपस में बहसबाजी हुई थी। सरपंच ने आज सात बजे का टाइम बांधा था। वहां फिर बहस होने लगी। आरोप है कि सरपंच ने पहली गोली चलाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मोगा एसएसपी भी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन



मोगा एसएसपी ने बताया कि गांव खोसा कोटला में आपसी रंजिश के चलते दो पक्ष में गोली चली है जिसमे गांव के मौजूदा सरपंच और उनके एक साथी की गोली लगने से मौत हो गई। दूसरे पक्ष के दो जख्मी हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें