फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब चुनावः 3 जगहों पर पोलिंग बूथ के बाहर फायरिंग, वर्कर्स में चले ईंट पत्थर

Sat, 04 Feb 2017 05:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 के लिए चल रहे मतदान के दौरान 3 इलाकों में पोलिंग बूथ के बाहर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। वहीं कई जगह झड़प हुई, वर्कर्स आपस में भिड़े, ईंट पत्थर भी चले। माहौल इतना बिगड़ा कि पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।
विज्ञापन


तरनतारन के लालू घुमन गांव में तीन अज्ञात बाइक सवारों ने फायरिंग की। गोली एक व्यक्ति को लगी, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस और बीएसएफ के जवान मौके पर मौजूद हैं। वहीं फायरिंग करने के बाद युवक फरार हो गए।

फिरोजपुर के गुरुसहाय इलाके में भी दो बाइक सवार युवक चार हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। कृष्णा मंदिर गली में पोलिंग बूथ नंबर 181 से 185 के आसपास फायरिंग की गई। डेराबस्सी के लौहगढ़ गांव में भी फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। एसपी मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

मजीठा में ​भिड़े विक्रम सिंह मजीठिया और लाली मजीठिया

पंजाब विधानसभा चुनाव 2017
विधानसभा हलका मजीठा में शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी विक्रम सिंह मजीठिया और कांग्रेस के प्रत्याशी लाली मजीठिया बहस भी हुई। अमृतसर जिले के विधानसभा राजा सांसी के गांव भिंडी सैदा में अकाली और कांग्रेस वर्कर आपस में भिड़ गए।

दोनों तरफ से ईंट पत्थर चले। पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को काबू में किया। वहीं, गुरदासपुर के विधान सभा हलका डेरा बाबा नानक के कलानौर बूथ पर आप और कांग्रेसी वर्करों में झड़प हुई। पगड़िया उतरीं। फिल्लौर में बसपा व आप वर्करों के बीच भिड़ंत हो गई।

इसके अलावा, अमृतसर के विधानसभा हलका अजनाला के गांव भिंडी सदा में अकाली और कांग्रेस के भिड़ गए। चुनाव आयोग की टीम ने अबोहर में आजाद उम्मीदवार अशोक गर्ग की गाड़ी जब्त कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें