पंचकूला से अभी-अभी एक बड़ा मामला सामने आ रहा है। यहां इंडस्ट्रियल एरिया में फायरिंग कर लूट का मामला सामने आया है। इस घटना में दो युवक घायल हो गए।
घायल युवकों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक युवक की नाजुक हालत देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में टोयोटा गाड़ियों के शोरूम के पास चार-पांच युवकों ने दो युवकों पर गोलीबारी की और पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब एक लाख 28 हजार रुपए थे।
युवकों का नाम प्रदीप और दीपक है। वे दोनों टोयोटा शोरूम में ही काम करते हैं। वे दोनों बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे थे। अचानक एक गाड़ी में 4-5 युवक आए और उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी करनी शुरू कर दी।
इस घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को सेक्टर 6 स्थित सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। एक युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक एसीपी आदर्श घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। मामले की छानबीन जारी है।