हरियाणा के महेंद्रगढ़ से बड़ी खबर। यहां कुछ लोग कोर्ट परिसर में फायरिंग करके पेशी पर आए बदमाश को छुड़ाकर ले गए, गोलीबारी में चार पुलिस वाले घायल हैं। घटना शुक्रवार सवेरे सवा 10 बजे की है। नारनौल जेल से लूटपाट और हत्या के कई मामलों में आरोपी विक्रम उर्फ पपला को पेश के लिए लाया गया था।
जैसे ही गाड़ी कोर्ट पहुंची और कैदियों को उतारा गया तो विक्रम को उतारते समय कुछ लोग आए और उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी। मौके का फायदा उठाकर बदमाश विक्रम भाग गया, जबकि अन्य कैदियों को दबोच लिया गया। गोलीबारी में चार पुलिस कर्मी घायल हो गए।
वहीं गोली एक कैदी को छूकर निकल गई। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है। वहीं एक को गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। सब इंस्पेक्टर जयपाल के पेट में और हवलदार हरिसिंह की कनपटी में गोली लगी।
Haryana: 4 policemen injured in firing by 2 bike-borne men who were attempting to help an accused escape from Sessions Court in Mahendragarh— ANI (@ANI) September 8, 2017