फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधरः पब में खाना खाने को लेकर दो गुटों में झगड़े में चली गोली, युवक के पेट के आरपार हुई

Sun, 22 Sep 2019 04:59 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब में जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित वीवा क्लाज मॉल में बने पब में खाना खा रहे दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। इस गोली कांड में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रामा मंडी स्थित जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


जिस व्यक्ति को गोली लगी है, उसकी पहचान तलविंदर सिंह के तौर पर हुई है। माना जा रहा है कि गोली युवक के पेट में लगकर आरपार निकल गई है। जौहल अस्पताल के डॉक्टर बीएस जौहल का कहना है कि घायल का ऑपरेशन तो कर दिया गया है, लेकिन तलविंदर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह गोली कांड मॉल के बेसमेंट में बने पब में हुआ है। इस पब में शनिवार रात का खाने-पीने का मजा ले रहे दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। वहीं गोली चलने से पूरे मॉल में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें