फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे हाथ-पैर बंधे व खून से सने युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Sun, 22 Sep 2019 01:12 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के फतेहपुर जिले में रविवार को युवक की निर्मम हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां लिंक रोड पर युवक का खून से सना शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के हाथ-पैर बंधे हुए है। घटना की की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


यह घटना औंग थाना क्षेत्र के आशापुर लिंक मार्ग की है। युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष है। शरीर के ऊपरी हिस्से पर कपड़े नहीं है। नीचे जींस पहने है। पास में ही किसी चार पहिया वाहन के टायरों के निशान भी हैं।

औंग थाने की पुलिस सूचना पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार का कहना है कि कहीं बाहर हत्या कर शव यहां फेका गया है। यह लिंक मार्ग कानपुर प्रयागराज हाईवे के आशापुर मोड़ से 200 मीटर की दूरी पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें