फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी से बचने को DSP पर किया दिया फायर, दबोचा

Sun, 17 May 2015 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आधा दर्जन से अधिक मामलों में भगौड़े शातिर बदमाश को क्राइम ब्रांच की टीम ने सेक्टर-17 से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बदमाश ने गिरफ्तारी से बचने के लिए डीएसपी जगबीर सिंह पर फायर किया और एक व्यक्ति की कनपटी पर पिस्तौल तान दी। लेकिन पुलिस उसे दबोचने में कामयाब रही। पुलिस ने राजवीर सिंह के खिलाफ कई संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को उसके पास से एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ है।

क्राइम ब्रांच दो दिन से रखे थी नजर
क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली थी कई मामलों में वांछित गुरदासपुर निवासी राजवीर सिंह चंडीगढ़ आने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने वीरवार से ही राजवीर की लोकेशन ट्रैप को करना शुरू कर दिया था। शनिवार को ट्रैपिंग सिस्टम से पता चला कि वह सेक्टर-9 डी स्थित एफ बार में है।
विज्ञापन


डीएसपी जगबीर सिंह टीम के साथ एफ बार के पास पहुंचे और तीन घंटे इंतजार करते रहे। जैसे ही वह बाहर निकला टीम ने पीछा किया। इसी दौरान उसकी नजर पुलिस टीम पर पड़ गई। वह पुलिस से बचने के लिए भागने लगा। इस बीच डीएसपी जगबीर सिंह ने राजवीर को गर्दन से पकड़कर नीचे गिराने की कोशिश की, लेकिन हाथ में केवल शर्ट आई।

अर्धनग्न ही भागा
डीएसपी ने बताया कि देसी कट्टा लहराते हुए राजवीर पब्लिक के बीच से होते हुए अर्धनग्न भागा। लोगों ने भी देखा लेकिन किसी ने पकड़ने की कोशिश नहीं की। वह सेक्टर-9 डी के डिवाइडर को पार कर सेक्टर-17 में घुस गया। वहां बचने के लिए राजवीर ने डीएसपी पर गोली चला दी, लेकिन गोली उन्हें नहीं लगी।

उसने दोबारा भी फायर करने की कोशिश की, लेकिन तमंचा नहीं चला। राजवीर ने सेक्टर-17 स्थित नाइलिट बिल्डिंग के पास एक व्यक्ति को बंधक बनाकर उसकी कनपटी पर तमंचा तान दिया। लेकिन पुलिस को पता था कि तमंचे में गोली फंसी हुई है और वह चलेगा नहीं। पुलिस ने राजवीर को वहीं दबोच लिया।
विज्ञापन


6 मामलों में भगोड़ा था
क्राइम ब्रांच टीम के हत्थे चढ़ा राजवीर छह मामलों में भगौड़ा था। पुलिस उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। डीएसपी क्राइम ब्रांच जगबीर सिंह ने बताया कि गुरदासपुर निवासी राजवीर पर सेक्टर-31 थाना में रेप, सेक्टर-37 में गोली चलाने, सेक्टर-17 में लड़की की पिटाई करने का केस दर्ज है। चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कई थानों एनडीपीएस के तहत केस दर्ज हैं।

307 के तहत केस दर्ज
राजवीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वह कई मामलों में वांछित था। पुलिस पूछताछ कर रही है।
- जगबीर सिंह, डीएसपी, क्राइम ब्रांच
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें