फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: मोहाली में जिम संचालक पर दागीं चार गोलियां, 17 मिनट बाद कजहेड़ी में होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Thu, 25 Sep 2025 08:59 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/मोहाली

सार

चंडीगढ़ और मोहाली में देर रात दो जगह फायरिंग हुई। पहले मोहाली में एक जिम संचालक पर गोली चलाई गई। इसके बाद चंडीगढ़ में उसके दोस्त के होटल पर फायरिंग की गई। 
विज्ञापन
घटना की जांच करते पुलिस कर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक सवार दो युवकों ने 17 मिनट के भीतर मोहाली और चंडीगढ़ में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। वीरवार सुबह 4.48 बजे मोहाली फेज-2 में जिम संचालक विकास उर्फ विक्की बाउंसर की टांग पर चार गोलियां मारीं। इसके बाद 5.05 बजे सेक्टर-52 में विक्की के दोस्त बीरू के होटल पर पांच गोलियां चलाईं। बाइक सवार आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। उधर, वारदात के 10 घंटे बाद बुड़ैल के रहने वाले रित्विक भारद्वाज उर्फ बिल्ला व अमन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर इस घटना की जिम्मेदारी ली है।

विज्ञापन





चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने रित्विक भारद्वाज व अमन को शाम को गिरफ्तार कर लिया। घायल विकास उर्फ विक्की के भाई का आरोप है कि बुड़ैल जेल में बंद सूरज उर्फ भोलू और विकास के कहने पर वारदात को अंजाम दिया गया। विक्की का इलाज पीजीआई में चल रहा है। उसकी टांग में तीन गोलियां अंदर फंस गईं थीं जबकि एक आर-पार हो गई थी।
विज्ञापन


सेक्टर-49 के रहने वाले विक्की का मोहाली फेज-2 की मुख्य मार्केट में एससीएफ नंबर-1 और 2 की पहली मंजिल पर मसल मेनिया नाम से जिम है। सुबह वह घर से जिम के लिए निकला था। जिम के बाहर कार से उतरते ही बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इसमें विक्की लहुलूहान होकर गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुनकर जिम का ट्रेनर नीचे आया और विक्की के भाई बंटी को फोन किया। ट्रेनर ने विक्की को बाइक पर बैठाकर मोहाली के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे मोहाली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।


 

विज्ञापन

रेकी की, फिर बाइक रोक चला दी गोलियां

बीरू के होटल पर फायरिंग के दौरान बाइक सवार दो युवक हेलमेट पहनकर पहुंचे। उन्होंने पहले होटल के बाहर चक्कर लगाया और फिर रुककर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। ताबड़तोड़ चली गोलियों से होटल का शीशा टूट गया। उस समय बीरू का साला विक्की उर्फ भगत होटल में काउंटर पर था। उसने सीढ़ियों के पीछे छिपकर जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं।

मुखबरी के शक में दिया घटना को अंजाम

सेक्टर-43 बस स्टैंड की पार्किंग और कजहेड़ी में होटल संचालन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पहले सूरज उर्फ भोलू पार्किंग चलाता था, अब पंकज संचालित कर रहा है। पंकज और भोलू के अपने-अपने होटल भी हैं। ऑटो चालक यात्रियों को पंकज के होटल तक ले जाते थे, जिससे भोलू नाराज रहता था। बीते 8 जुलाई की शाम सेक्टर-50 में छह से आठ हमलावरों ने होटल संचालक ललिता यादव और ऑटो चालक शिव कुमार पर तेजधार हथियारों से हमला किया। हमले में ललिता यादव की टांग काट दी गई थी। ललिता पहले भोलू के होटल में काम करता था लेकिन बाद में अपना होटल खोल लिया, जिससे भोलू नाराज था। 

होटल संचालक ललिता यादव और ऑटो चालक शिव कुमार पर हमला करने के मामले में विकास (अब बुड़ैल जेल में बंद) फरार चल रहा था। सेक्टर 49 थाने में उस पर केस भी दर्ज था। इसी दौरान उसकी मां पीजीआई में भर्ती थी। विकास वहां मिलने आया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच उसकी मां की मौत हो गई। विकास को शक था कि उसकी मुखबिरी विक्की ने की है। पहले विकास के परिवार वाले विक्की से सिफारिश कर रहे थे कि वह ऑटो चालक को गवाही देने से रोके लेकिन विक्की ने इन्कार कर दिया। इसी रंजिश में विकास और सूरज उर्फ भोलू ने वारदात की साजिश रच डाली। पंकज, विक्की का दोस्त है और विक्की बीरू का खास साथी है। इसी रंजिश में विक्की और बीरू के होटल पर गोलियां चलाई गईं। ललिता यादव भी पंकज का साथी है।

इस मामले में हुए थे भोलू और विकास गिरफ्तार

बीते 8 जुलाई की शाम सेक्टर-50 में झगड़े के मामले में सूरज उर्फ भोलू और विकास को गिरफ्तार किया गया था। विक्की के भाई बंटी का आरोप है कि विकास की बहन सोनी और ज्योति ने अदालत में पेशी के समय उसे कसम दिलाई थी कि विक्की की वजह से उसे जेल जाना पड़ा और मां की मौत भी उसी तनाव में हुई। बहनों ने कहा था कि विक्की की हत्या करेगा तभी बदला पूरा होगा। कुछ दिन पहले ही उसने विक्की को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया है।

विक्की और बीरू पर लगाया चिट्टे और देह व्यापार का आरोप

रित्विक उर्फ बिल्ला व अमन ने वीडियो वायरल कर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि पर्सनल रंजिश के चलते यह काम किया है। ये लोग चिट्टे व देह व्यापार का काम करते थे। उन्हें यह काम करने से रोका था लेकिन नहीं माने। इनकी वजह से उनकी बेटी बहनों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। यह केवल ट्रेलर है अगर नहीं सुधरे तो पूरी फिल्म दिखाएंगे। बता दें कि वीडियो वायरल करने के आरोपी के खिलाफ भी हत्या का मामला दर्ज है।

विक्की की विकास और सूरज से रंजिश चली आ रही है। इस वजह से यह वारदात हुई और कजहेड़ी के होटल पर फायरिंग भी इसी कड़ी में हुई। -हरमनदीप सिंह हंस, एसएसपी मोहाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें