फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल का खर्चा भिजवा दे, वरना तेरे छोटे बेटे को गोली मार दूंगा, चार मिनट बाद दुकान पर की फायरिंग

Thu, 02 Jan 2020 07:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
विज्ञापन
सीसीटीवी की जांच करते पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन

हैलो, दलीप भाई मैं पवन बोल रहा हूं। नए साल का खर्चा पांच लाख रुपये भिजवा दे, वरना तेरे छोटे बेटे को गोली मार दूंगा। जी हां, यह धमकी शहर के साड़ी व्यापारी को फोन पर दी गई। धमकी के चंद मिनट बाद ही उसकी दुकान के बाहर गोली चला दी गई। वारदात गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे की है। दरअसल, टीचर कॉलोनी के निवासी दलीप की नाहरा, नाहरी रोड पर ओढ़नी साड़ी सेंटर नाम से दुकान है। दोपहर को दलीप अपनी दुकान पर कामकाज में जुआ था। 

विज्ञापन


तीन बजकर सात मिनट पर दलीप के पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि भाई दलीप मैं पवन बोल रहा हूं। खर्चा खत्म हो गया है। नए साल का खर्चा भिजवा दे पांच लाख रुपये। नहीं भिजवाया तो तेरे छोटे बेटे को गोली मार दूंगा। इसके बाद कॉल कट गई। इसके बाद फिर से कॉल्स आईं लेकिन दलीप ने रिसीव नहीं की। 

चार मिनट बाद ही दुकान के गेट पर लगे शीशे के ऊपरी हिस्से पर गोली लगी। गोली चलने की इस वारदात के बाद आसपास दुकानदारों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह, सीआईए टू इंचार्ज सत्यवान आदि मौके पर पहुंचे और तफ्तीश शुरू की। दुकान संचालक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे पता चला गोली का

दरअसल, जिस वक्त दुकान के शीशे पर गोली चलाई गई, उस दौरान दो महिला पुलिसकर्मी खरीदारी करने आई हुई थीं। गोली चली तो दुकान संचालक सोचा बाहर कोई टायर फटा होगा लेकिन महिला पुलिस कर्मियों ने कहा कि गोली चली हैं, तुम्हें बदबू नहीं आ रही क्या। इसके बाद देखा तो शीशे पर गोली लगी हुई थी।

 सीसीटीवी में नजर आई पुलिस
उक्त दुकान में भीतर तो कैमरे हैं लेकिन बाहर नहीं है। आसपास अन्य दुकानों के बाहर कैमरे लगे हैं। उक्त कैमरों में गोली चलने की वारदात तो कैद नहीं हुई लेकिन स्पेलंडर बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक व फोन पर बात करता एक युवक नजर आ रहा है। बताते हैं कि पहले बाइक सवार तीन युवक दुकान के आगे से गए। वहां एक युवक बाइक से उतर गया और उसने दलीप को फोन मिलाया।इसके चंद मिनट बाद उक्त बाइक सवार युवक शीशे पर गोली चलाकर फरार हो गए। 

कौन है पवन ?
कॉलर ने धमकी देते वक्त खुद का नाम पवन बताया है। इलाके में फिलहाल पवन नाम का कोई बदमाश नहीं है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे युवक भी कम उम्र के प्रतीत हो रहे हैं कि गोली चलाने वाले युवक किसी कुख्यात गैंग के हैं या फिर अपराध की दुनिया में नए उतरे हैं, ये खुलासा तो उनके पकड़े जाने के बाद ही हो सकेगा। 

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी वारदात
बहादुरगढ़ में रंगदारी मांगने के लिए पहले भी कई वारदात हो चुकी हैं। कुछ समय पूर्व रोहतक-दिल्ली रोड स्थित एक होटल एवं सेक्टर दो के नजदीक स्थित एक किराना स्टोर पर रंगदारी मांगने के मकसद से गोली चलाई गई थी। रोहद में स्थित बर्फीवाला मिष्ठान भंडार पर भी ऐसी ही वारदात हुई थी। 
शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर यह वारदात सुलझाई जाएगी। बिजेंद्र सिंह, एसएचओ, सिटी थाना प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें