फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामधारी गुरुमाता चंद कौर ने दम तोड़ा, सुबह मारी गई थी गोलियां

Mon, 04 Apr 2016 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
एक पुरानी फोटो, जिसमें नामधारी गुरुमाता चंद कौर बीच में हाथ जोड़े खड़ी हैं - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
नामधारी समुदाय की गुरुमाता चंद कौर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आज सवेरे अज्ञात युवक ने उन पर गोलियां बरसाईं थीं। इसमें गंभीर रूप से घायल चंद कौर का अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां ऑपरेशन टेबल पर उनकी मौत हो गई। इस समय उनका पोस्टमार्टम चल रहा है। संस्कार कल किया जाएगा। 
विज्ञापन


चंद कौर पूर्व प्रमुख स्व. जगजीत सिंह की पत्नी और मौजूदा सतगुरु उदय सिंह की ताई थीं। माता चंद कौर ने उदय सिंह को गोद लिया था। चंद कौर के निधन की खबर मिलते ही उदय सिंह बंगलौर से रवाना हो गए हैं। यह जानकारी विश्व नामधारी प्रधान सुर‌िंदर सिंह ने दी।

बताया जा रहा है कि 2012 में जगजीत सिंह की मौत के बाद से डेरे पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। उनके भतीजे डेरे पर कब्जा करना चाहते थे। कहा जा रहा है कि उसी विवाद के चलते आज चंद कौर पर जानलेवा हमला कराया गया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पंजाब के लुधियना में नामधारी समुदाय की गुरु माता चांद कौर को अज्ञात युवक ने दो गोलियां मार दी थी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के लिए उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई।

घटना आज सवेरे करीब दस बजे की है। सतगुरु महाराज जगजीत सिंह की पत्नी गुरु माता चंद कौर गुरुद्वारा साहिब में मौजूद थीं। उनका सुरक्षा कर्मी उस समय वहां नहीं था। उसी दौरान वहां पहुंचे एक अज्ञात व्यक्ति ने पहले माथा टेका और उसके बाद पिस्तौल निकाल कर उनकी तरफ दो फायर कर दिए और मोटरसाइकिल पर बैठ कर फरार हो गया। गोलियां उनके पेट में लगी थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें