फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथलः इंस्पेक्टर ने बेटों पर की फायरिंग, एक की मौत, दूसरे पुत्र और बहू की हालत नाजुक

Mon, 20 Apr 2020 02:11 PM IST
खुशबू गोयल नसीब सैनी, कैथल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पुलिस में तैनात रिजर्व इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने घरेलू कलह के चलते अपने रिहायशी क्वार्टर में दो बेटों और पुत्रवधुओं पर फायरिंग कर दी। इसमें एक बेटे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा और पुत्रवधू गंभीर रूप से जख्मी हो गये। एक पुत्रवधू ने पहली मंजिल से छलांग लगाकर जान बचाई। इस दौरान वो भी जख्मी हो गयी। 

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल एक बेटे और दोनों पुत्रवधुओं को अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। जख्मी पुत्रवधू के बयान पर पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी गयी शिकायत में मटौर निवासी सिमरनजीत ने बताया कि वह एमबीए की पढ़ाई कर रही है। उसके पति गगनदीप तीन भाई थे। सबसे बड़ा सुनील भौरिया बच्चों सहित सोनीपत में रहता है। उससे छोटा भाई प्रदीप कुमार और उसकी पत्नी सोनिया तथा वह खुद व उसका पति गगनदीप अपने सास, ससुर के साथ सरकारी पुलिस क्वार्टर नंबर-11 में पुरानी पुलिस लाइन कैथल में थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में बताया कि मेरा ससुर सतबीर सिंह हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर कैथल में नियुक्त है। उसका जेठ प्रदीप और उसकी घर वाली सोनिया गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। वह भी अपने पति गगनदीप के साथ मधुबन में रहती है, जहां उसका पति प्राइवेट स्कूल में नौकरी करता है। लॉकडाउन के कारण सभी ससुराल के क्वार्टर पर थे। 

आरोप है कि ससुर अक्सर शाम के समय शराब पीते हैं। उसके सास-ससुर छोटी-मोटी बातों पर भी उनके साथ झगड़ा करते थे। 19 अप्रैल की रात को करीब 10 बजे उसका ससुर शराब पीकर आया और उनके साथ खाने को लेकर झगड़ा किया, जिसमें उसकी सास के उकसाने पर उसके ससुर ने करीब बारह बजे सर्विस रिवॉल्वर से उसके जेठ प्रदीप और उसके पति गगनदीप पर फायरिंग कर दी। 

उसने कमरे का दरवाजा बंद करके नीचे छलांग लगाकर जान बचाई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके पति गगनदीप की मौत हो गयी। जांच अधिकारी सुखबीर सिंह ने कहा कि घटना के बाद उन्हें पता चला कि सिमरनजीत, सोनिया, प्रदीप अस्पताल में दाखिल हैं। वहीं गगनदीप का शव सरकारी अस्पताल में रखा था। 

उक्त तीनों दाखिलों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। उसने पीजीआई में पहुंच कर सिमरनजीत कौर के बयान दर्ज किए। इसके आधार पर पुलिस ने इस मामले में आरोपी इंस्पेक्टर व उसकी पत्नी बीरमति के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न आरोपों में केस दर्जकर लिया है। डीएसपी कुलवंत सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें