फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में फायरिंग: दो गुटों में चलीं 15 राउंड गोलियां, पलवल के युवक की मौत

Tue, 22 Jun 2021 08:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा (पंजाब)

सार

पंजाब के कोटकपूरा में गोली चलने से हड़कंप मच गया। इस दौरान कार सवार पलवल के एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। दोनों गुट मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलालेआना रोड पर रिषी नगर में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उस समय दशहत फैल गई जब दो गुटों में अचानक फायरिंग होने लगी। दोनों तरफ से एक दूसरे पर 15 से 20 राउंड फायर किए गए। इस वारदात में कार सवार पलवल के एक युवक की मौत हो गई। वारदात के बाद मृतक नौजवान को छोड़कर दोनों ही गुट फरार हो गए। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान हरियाणा के पलवल जिले के गांव फिरोजपुर राजपूत निवासी दीपक सिंह पुत्र बच्चू सिंह के रूप में हुई। हरवेल सिंह गुट अपनी कार भी वारदात स्थल पर छोड़ गया। सूचना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार अपराध जगत से जुड़ा गांव वाडा दराका निवासी नौजवान हरवेल सिंह अपने साथियों के साथ कार में रिषी नगर की मुख्य गली में खड़ा था। इस दौरान बाइक पर आए दो-तीन अज्ञात युवकों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


जवाब में हरवेल सिंह व उसके साथियों ने भी फायरिंग की। इस दौरान सिर में गोली लगने से हरवेल सिंह का साथी दीपक सिंह घायल हो गया। दीपक सिंह को घायल हालत में छोड़कर दोनों गुट फरार हो गए। राहगीरों ने वाहन की व्यवस्था कर दीपक सिंह को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। 

वारदात की जानकारी मिलने के बाद थाना सिटी के एसएचओ मुख्तयार सिंह गिल, डीएसपी फरीदकोट यादविंदर सिंह बाजवा समेत सीआईए स्टाफ व फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू की।

जायजा लेने के बाद एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि यह कार वाडा दराका के हरवेल सिंह की है और प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हमलावर हरवेल सिंह को मारने आए थे लेकिन वह बच निकला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही वारदात के कारणों का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें