फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफिया और ठेकेदार में ताबड़तोड़ फायरिंग

Sun, 22 Jun 2014 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शराब माफिया और ठेकेदार के बीच हुई भिड़ंत के बाद शुक्रवार दोपहर को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नगर की जांगड़ा धर्मशाला के निकट एक जूस कार्नर पर हुई इस वारदात में घायल लोगों में शराब ठेकेदार सहित उसके ग्रुप के तीन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नगर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया। उधर, इस घटनाक्रम की सूचना मिलते ही डीएसपी सतीश गौतम और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया। सभी हमलावर फरार हैं। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

बताया जा रहा है कि मामला अवैध शराब की बिक्री से जुड़ा है। इस हमले में घायल शराब ठेकेदार जसविंद्र सिंह के पार्टनर वीरभान सिंह ने बताया कि यह हमला कुरुक्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री करने वाले शराब माफिया ने कराया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अवैध शराब की बिक्री से जुड़ा मामला

वीरभान ने बताया कि जिन लोगों ने आज उनके ऊपर हमला किया, उन्हें छह दिन पहले शराब की अवैध बिक्री करने के मामले में उनकी फर्म ने गिरफ्तार कराया था और इनके खिलाफ पुलिस ने मामला भी दर्ज किया था, बावजूद इसके शराब की अवैध बिक्री जारी थी।

आज उन्हें सूचना मिली की जांगड़ा धर्मशाला के निकट आजाद जूस कार्नर पर शराब की बिक्री हो रही है। बताया गया है कि फर्म के संचालक जसविंद्र सिंह, उनका पार्टनर वीरभान के अलावा इनकी फर्म में कार्यरत दो अन्य लोग न्यू मिर्जापुर निवासी नवीन कुमार और गढ़ी रोडान निवासी सतीश जूस कार्नर पर पहुंचे थे और उन्हें शराब की अवैध बिक्री को बंद करने की चेतावनी दी थी।

वीरभान ने बताया कि देखते ही देखते अचानक 15-20 लोगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया और दो लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में जसविंद्र, सतीश और नवीन बुरी तरह से जख्मी हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें