फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firing in Rohtak: महिला वकील की हत्या का प्रयास, जेल से बाहर आते ही युवक ने की घर पर अंधाधुंध फायरिंग

Sat, 04 Jun 2022 07:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

रात को करीब नौ बजे आरोपी गली में पहुंचा। उसका दोस्त किनारे पर बाइक स्टार्ट करके खड़ा हो गया। महिला वकील के घर बाहर आते ही उसने 10 सेकेंड में तीन फायर किए। इसके बाद आराम से दोस्त की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक की फतेहपुरी कॉलोनी में एक महिला वकील व उसके परिजनों की हत्या का प्रयास किया गया है। इसके लिए जेल से जमानत पर आए युवक ने घर के गेट से अंदर की तरफ अंधाधुंध फायरिंग की। वकील ने परिवार के सदस्यों सहित छिपकर जान बचाई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में आरोपी युवक साहिल उर्फ भालू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक फतेहपुरी कॉलोनी निवासी प्रिया ने दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह अपनी मां अनीता, भाई तरुण व बहन प्रतिभा के साथ घर पर थी। सभी अपने कार्य में व्यस्त थे। इसी बीच गेट की तरफ से किसी ने गोली चलाई। एक के बाद एक तीन फायर हुए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो उसमें कॉलोनी का ही युवक साहिल उर्फ भोलू फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी व उसके साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया। 

10 सेकेंड में किए तीन फायर 
रात को करीब नौ बजे आरोपी गली में पहुंचा। उसका दोस्त किनारे पर बाइक स्टार्ट करके खड़ा हो गया। महिला वकील के घर बाहर आते ही उसने 10 सेकेंड में तीन फायर किए। इसके बाद आराम से दोस्त की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रंजिश पाले हुए है आरोपी, मार्च माह में गया था जेल
पुलिस के मुताबिक मार्च 2022 में आरोपी को महिला वकील के घर बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अदालत में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया। अब वह जमानत पर बाहर हुआ था। आते ही उसने महिला वकील के घर पर फायरिंग की है। 

आरोपी की तलाश में छापे की कार्रवाई की जा रही है। महिला वकील की शिकायत पर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी कब्जे में ली जाएगी।  - एएसआई नरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी पुरानी सब्जी मंडी थाना 

सैनीपुरा में भी हुई थी घर के अंदर फायरिंग 
शहर थाना क्षेत्र में सैनीपुरा में पिछले माह एक युवक ने पैसे के लेनदेन के चलते कार्यालय के अंदर डोगा बंदूक से फायरिंग कर दी थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रैनकपुरा के युवक को काबू किया था। 

अवैध हथियारों का बढ़ रहा शौक, पुलिस ने 65 दबोचे 
जिले में अवैध हथियार रखने का शौक बढ़ रहा है। जनवरी माह से अब तक पुलिस 65 लोगों को आर्म्स एक्ट के तहत काबू कर चुकी है। इतना ही नहीं, सीआईए पुलिस ने मई माह में दो युवकों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों सहित काबू किया था। इसमें 11 पिस्तौल व 176 से कारतूस बरामद हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें