फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में नाइट क्लब में गोली चली, बाउंसर गंभीर

Tue, 20 Jan 2015 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-17 स्थित नाइट पब बज में रविवार देर रात करीब 1:30 बजे म्यूजिक बंद करने से गुस्साए युवकों ने पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग की। एक राउंड हवा तो दो राउंड जमीन पर फायर किए।
विज्ञापन


जमीन पर फायरिंग के दौरान एक छर्रा उछलकर बाउंसर के पैर में जा लगा। इसके बाद दो आरोपी फरार हो गए, जबकि एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-17 स्थित बज में पार्टी चल रही थी। इसमें लुधियाना निवासी नितिन अपने दो दोस्तों के साथ आया था। रात 1.30 बजे पब कर्मचारियों ने कहा कि पब बंद करने का समय हो गया है। इसलिए पार्टी खत्म करें। इसके बाद एक कर्मचारी ने साउंड बंद कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

आर्म्स एक्ट के तहत भी होगी कार्रवाई

नितिन व उसके दोनों दोस्तों ने म्यूजिक दोबारा चलाने की बात कही और बाउंसर राहुल के इनकार करते ही वे उलझ गए। पब में अन्य कर्मचारियों ने बीचबचाव कर राहुल और युवकों का झगड़ा शांत कराया।

इसके बाद नितिन अपने दोस्तों के साथ बाहर निकला और पार्किंग में खड़ी कार से पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। इनमें एक छर्रा बाउंसर राहुल के पैर में जा लगा। पब के एक अन्य कर्मचारी ने पुलिस को इसकी सूचना दी और पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घायल राहुल को सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया। सोमवार शाम को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, नितिन अपने साथ लुधियाना से ही पिस्टल लाया था। उसके पास पिस्टल का लाइसेंस पंजाब का है। हालांकि, उसने पंजाब से चंडीगढ़ पिस्टल लाने के लिए परमिशन नहीं ली थी। इसलिए आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें