चंडीगढ़ सेक्टर-38 सी में एक होटल मालिक के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। तीन से चार गोलियां घर पर खड़ी थार पर लगी हैं।
विज्ञापन
बताया जा रह है कि कोठी नंबर 2176 ताराचंद की है। ताराचंद का मोहाली में नामी होटल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। कैमरे में बाइक सवार संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
सूत्रों ने बताया कि होटल मालिक ने पहले भी मोहाली पुलिस को शिकायत देकर जान का खतरा बताया था। सूत्रों ने बताया कि इस फायरिंग के पीछे गैंगस्टर कनेक्शन भी हो सकता है। फायरिंग की घटना मंगलवार देर रात की है। घटना की सूचना पुलिस को सुबह 10 बजे दी गई। सूचना के बाद कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।