फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में हौजरी फैक्टरी में भीषण आग, 3 लोग जिंदा जले

Mon, 09 May 2016 10:34 AM IST
राजीव शर्मा/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
Fire - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लुधियाना के राहों रोड पर हौजरी फैक्टरी में आग लगने से 3 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। आग, राहो रोड स्थित होजरी एवं डाईंग यूनिट ज्ञान एंड संस में लगी।  
विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया। फैक्टरी में आग लगने के कारण अंदर काम कर रहे तीन मजदूर जिंदा जल गए। फैक्टरी वालों के पास फायर सिस्टम का कोई इंतजाम नहीं था। जिस वजह से वह आग पर काबू नहीं पा सके। सूचना मिलने के कुछ समय बाद फायर ब्रिगेड की पांच गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने तुरंत आग पर काबू पाना शुरु कर दिया। जब तक फायर कर्मचारी हाल के अंदर पहुंच पाते तीनों मजदूर अंदर बुरी तरह से झुलस गए थे और उनकी मौत हो गई थी।

पुलिस की मदद से फायर कर्मचारियों ने तीनों के शव बाहर निकाले और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिए। तीनों मृतकों की पहचान बंटी कुमार झा (28), रितेश कुमार (25) व प्रेम कुमार भोला (21) के रुप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद रितेश कुमार और प्रेम कुमार के शव वारिसों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 174 के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें