फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली नेता सतबीर समेत तीन पर एफआईआर

Mon, 30 Jun 2014 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री हरिमंदिर साहिब के नजदीक बन रही सराय की जमीन के मामले में एक स्थानीय अकाली नेता व एसजीपीसी के मध्य रविवार को पैदा हुए खूनी टकराव का मामला गहरा गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने एसजीपीसी के अधिकारियों के आदेशों पर अकाली नेता सतबीर सिंह और उसके साथियों पर मामला दर्ज कर लिया है। उधर अकाली नेता सतबीर सिंह ने कहा कि वे एसजीपीसी की कार्रवाई के खिलाफ अदालत में जाएंगे। चौक बाबा साहिब और इसके आसपास वाले क्षेत्र में सोमवार को भी तनाव वाला महौल बना रहा। प्रशासन की ओर से पुलिस बल क्षेत्र में तैनात रखा।

उधर थाना सी डिवीजन पुलिस ने एसजीपीसी के सहायक सचिव परमजीत सिंह के बयानों पर अकाली नेता सतबीर सिंह और उसके साथियों संतोख सिंह और जरनैल सिंह के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परमजीत सिंह ने पुलिस को दिए अपने बयानों में कहा कि एसजीपीसी के कर्मचारी चौक बाबा साहिब में स्थित खाली करवाई दुकानों को तोड़वा कर वहां सराय के निर्माण करने के लिए गए तो आगे से आरोपी सतबीर सिंह और उसके साथियों ने एसजीपीसी के कर्मचारियों पर कातिलाना हमला कर दिया। इसमें एसजीपीसी के आधे दर्जन से अधिक कर्मचारी घायल हो गए।

अकाली नेता सतबीर सिंह ने कहा कि उसके पास उक्त दुकानों को लेकर 1 जुलाई तक हाईकोर्ट का स्टे है, लेकिन अदालत के आदेशों को जिला पुलिस प्रशासन और एसजीपीसी ने पूरी तरह ठेंगा दिखाकर दुकानों को गिरा दिया। जब उनका विरोध किया गया तो एसजीपीसी के कर्मचारियों ने उनके ऊपर हमला कर दिया।

एसजीपीसी के कर्मचारी खुद ही अपने आप को चोटें लगवा कर अस्पताल में दाखिल हो गए। वे उनके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। वे इस मामले को लेकर एसजीपीसी और प्रशासन के खिलाफ अदालत के आदेशों के हनन की पिटीशन दायर करेंगे और आखिर तक कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

रविवार को एसजीपीसी की ओर से चौक बाबा साहिब में संत बाबा लाभ सिंह किला अनंदगढ़ वालों की ओर से एक सराय के निर्माण कार्य किए जा रहे थे। इस सराय की कार सेवा के दौरान एसजीपीसी की टास्क फोर्स के कर्मचारियों का विवाद जमीन को लेकर चौक बाबा साहिब मार्केट के लोगों के साथ पैदा हो गया।

यह विवाद दिन में दो तीन बार पैदा हुए। आखिर इस विवाद का अंत पत्थर बाजी के दौरान एक दर्जन के करीब व्यक्ति के घायल होने से समाप्त हुआ। इस मामले में अकाली नेता सतबीर सिंह ने एसजीपीसी के कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा था कि एसजीपीसी के कर्मचारियों ने उसके साथ धक्काशाही करते हुए जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। जब इसका विरोध किया गया तो एसजीपीसी की टास्क फोर्स के कर्मचारियों ने उसके साथ और आसपास के दुकान दारों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

सतबीर सिंह का कहना था कि उसकी ओर से एसजीपीसी से विवाद वाली भूमि की एक छत किराए पर ली हुई है। इसका कब्जा भी उसके पास है। जिस को एसजीपीसी के कर्मचारी और अधिकारी उससे जबरदस्ती छीनना चाहते हैं।
विज्ञापन


जब अपने अधिकार की रक्षा के लिए उसके एसजीपीसी के कर्मचारियों का विरोध किया तो उसके साथ टास्क फोर्स के कर्मचारियों ने मारपीट शुरू कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें