फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ के रिटायर्ड डीआईजी के घर में चोरी

Mon, 30 Jun 2014 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (मनीमाजरा)चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएफ के रिटायर्ड डीआईजी के माडर्न कांप्लेक्स स्थित डुप्लेक्स हाउस में बंद पड़े घर में चोरी का मामला सामने आया है। डुप्लेक्स हाउस के मकान नंबर 5818 में रहने वाले बीएसएफ से रिटायर्ड डीआईजी अजीत सिंह पत्नी के साथ अपने बेटे के पास जम्मू गए हुए हैं।
विज्ञापन


इस कारण उनके घर पर कोई नहीं था। हालांकि घर की पहली मंजिल पर एक किरायेदार निशांत भी रहता है। निशांत शनिवार को शिमला स्थित अपने घर गया था। उसके बाद चोरों ने घर में वारदात को अंजाम दिया।

सोमवार को जब निशांत शिमला से आया तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मनीमाजरा पुलिस ने मौका मुआयाना किया। घर से सारे ताले टूटे हुए थे।
विज्ञापन


घर में अलमारी के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। मौके पर पहुंचे अजीत सिंह के परिचित मनीमाजरा निवासी अंतरजोत सिंह ने बताया कि घर से एलसीडी और अन्य कीमती सामान चोरी हुआ है। वहीं कैश, जेवरात और अन्य कीमती सामान के बारे में मकान मालिक के आने के बाद ही पता चलेगा।

मनीमाजरा पुलिस ने किरायेदार निशांत शर्मा की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एसआई रोहित कुमार का कहना कि घर से चोरी हुए सामान की पूरी जानकारी अजीत सिंह के वापस आने पर ही पता चल पाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें