फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों में जानलेवा बवाल, खूब चले धारधार हथियार

Sun, 23 Feb 2014 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-10-11 में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से एक दूसरे पर रॉड, धारधार हथियार और डंडों से वार किया गया। इससे दोनों पक्ष के युवक घायल हो गए।
विज्ञापन


इनमें मोहाली निवासी अभिनव दत्ता को गंभीर चोट लगी है। उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है। पुलिस में दोनों पक्ष ने क्रास मामला दर्ज कराया है।

शुक्रवार देर रात सेक्टर-10-11 में दो पक्ष में मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि उनमें पहले से ही रंजिश चली आ रही है। सभी आरोपी मोहाली के रहने वाले हैं।

सूचना पर डीएसपी आशीष कपूर और सेक्टर-3 पुलिस थाना प्रभारी हरजीत कौर मौके पर पहुंचे। पीजीआई में भर्ती मोहाली निवासी अभिनव दत्ता ने पुलिस को बताया कि हरमनजोत सिंह, राणा कर्मजीत सिंह व अन्य ने उस पर और जसविंदर सिंह पर तेज धारधार हथियार से वार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने अभिनव की शिकायत पर मारपीट के अलावा हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। वहीं गिरफ्तार हरमनजोत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने गुरनाम सिंह सहित तीन अन्य के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। वहीं शनिवार को पुलिस ने हरमनजोत सिंह और राणा कर्मजीत सिंह को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया है।

सेक्टर-33-34 चौक पर भी हुई मारपीट
सेक्टर-33-34 के चौक पर हुई मारपीट का मामला भी पुलिस ने दर्ज किया है। शिकायतकर्ता शेरी वशिष्ठ ने आरोप लगाया कि बुलंद सिंह ने उससे मारपीट की। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें