फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: नहीं सुधर रहा पाकिस्तान, पंजाब में 77 किलो हेरोइन भेजी, 2023 की सबसे बड़ी बरामदगी

Sun, 06 Aug 2023 01:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट करके बताया कि यह रिकवरी काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने की है। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने चार तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
बरामद हेरोइन की खेप। - फोटो : Twitter: @DGPPunjabPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरहद पर आई बाढ़ की आड़ में पाकिस्तान से हेरोइन व असलहा की खेप लाने वाले चार तस्करों को काउंटर इंटेलीजेंस ने पकड़ा है। इनके पास से 77.800 किलो हेरोइन, तीन पिस्टल, छह मैगजीन व 115 कारतूस बरामद किए हैं। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 389 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक यह 2023 में बरामद सबसे बड़ी हेरोइन की खेप है। 

विज्ञापन


थाना काउंटर इंटेलीजेंस ने रविवार को उक्त चारों तस्करों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी लखबीर सिंह का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में और भी कुछ मिलने की संभावना है। इनके संबंध पाकिस्तान तस्करों से हैं।

एआईजी लखबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना पर स्पेशल ऑपरेशन के दौरान तस्कर गंगा गिल उर्फ काली निवासी सीमांत गांव बारेके जिला फिरोजपुर और वीर सिंह उर्फ वीरू निवासी मुहार सोना जिला फाजिल्का को किले वाला चौक के पास से काबू किया। ये बाइक पर सवार होकर हेरोइन की सप्लाई करने जा रहे थे। 
विज्ञापन


तलाशी के दौरान इनके बैग से 39 पैकेट हेरोइन के मिले। हेरोइन का वजन 41.800 किलो था, दो पिस्टल नौ एमएम, चार मैगजीन, 100 कारतूस, एक पिस्टल .30 बोर और दो मैगजीन और 15 कारतूस मिले हैं। उक्त दोनों तस्करों के खिलाफ काउंटर इंटेलिजेंस थाना फाजिल्का में मामला दर्ज किया है। 

एआईजी ने बताया कि उनकी टीम ने दो और तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 36 किलो हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जसभिंदर सिंह उर्फ भिंदा और जगदीप सिंह निवासी गांव दीप सिंह वाला जिला फरीदकोट के रूप में हुई है। ये बाइक पर सवार होकर प्लास्टिक के बैग में हेरोइन लेकर किसी को सप्लाई करने जा रहे थे।

एआईजी ने बताया कि वीर सिंह के खिलाफ फाजिल्का में 200 ग्राम हेरोइन का मामला दर्ज है। इस मामले में ये अदालती भगोड़ा है। पिछले साल आरोपी गंगा गिल और उसके भाई रविंदर सिंह के खिलाफ डेढ़ किलो हेरोइन का मामला थाना सदर फिरोजपुर में दर्ज हुआ था। इस मामले में रविंदर गिरफ्तार हो चुका है, जबकि गंगा फरार था। यही नहीं गंगा के दूसरे भाई विक्रम व पिता टेक चंद पर थाना सदर में पांच किलो हेरोइन, पिस्टल व 25 कारतूस का मामला दर्ज है, विक्रम व टेक दोनों फरार हैं। जगदीप के खिलाफ थाना सादिक में एनडीपीएस का मामला दर्ज है।

टिंडी वाला में एक सप्ताह पहले पुलिस ने दी थी दबिश

पाकिस्तान से आई हेरोइन की खेप को लेकर एक सप्ताह पूर्व पुलिस ने टिंडी वाला गांव में दबिश दी थी लेकिन खेप बरामद नहीं हुई थी। खुफिया सूत्रों के मुताबिक वहां से हेरोइन की खेप निकल चुकी थी। शायद यह वही खेप है। बाढ़ में कई जगह बीएसएफ की फेंसिंग और टावर डूबे हैं। इसी का फायदा तस्करों ने उठाया है।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने सीमांत गांव टिंडी वाला में लगभग 31 जुलाई को दबिश दी थी लेकिन वहां से कुछ नहीं मिला था। ये चर्चा थी कि टिंडी वाला में पाकिस्तान से भारी मात्रा में हेरोइन की खेप पहुंची है। बाढ़ में हुसैनीवाला बार्डर से सटे कई गांव डूबे हैं, बाढ़ के कारण कई जगह पर फेंसिंग गिरी है।
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें