झज्जर-सांपला मार्ग पर गांव सुर्खपुर के पास स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में अपने कान का ऑपरेशन कराने आई एक महिला मरीज के साथ वहीं पर कार्यरत एक कर्मचारी ने छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया तो आरोपी भाग गया।
महिला ने इस घटना के बारे में परिजनों को बताया तो उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर में हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए।
जानकारी के अनुसार रोहतक जिले के एक गांव की महिला निजी मेडिकल कॉलेज में कान का इलाज कराने आई थी।