फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ही बेटियों को बांध कर नहर में फेंका, वजह जान हैरान रह जाएंगे

Thu, 02 Mar 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
Drowned - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के गेट नंबर आठ के पास से गुजरी नहर में से मिली दो बच्चिया खुद नहीं गिरी थी। उनके माता और पिता ने नशीला पदार्थ खिला कर दोनों को चुन्नी के साथ बांध कर नहर में फेंका था। 
विज्ञापन


इस बात का खुलासा बच निकली बच्ची प्रीति ने पुलिस को दिए अपने बयान में किया है। पुलिस ने बच्ची के बयान के बाद उसकी बहन ज्योति का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस प्रीति की शिकायत पर उसकी मां लक्ष्मी और उदय चंद झा के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदा बची बच्ची के बयान पर मां-बाप के खिलाफ केस दर्ज

- फोटो : File Photo
प्रीति की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के के अनुसार वह और उसकी बहन ज्योति सराभा नगर स्थित स्कूल में पढ़ाई करते है। उसके माता और पिता दोनों बहनों के चरित्र को लेकर आशंकित थे।

इसे लेकर अक्सर उनके माता पिता दोनों के साथ मारपीट करते थे। सोमवार को उसके पिता ने उन्हें एक-एक पेटिज लेकर खाने को दे दी, जिसमें कुछ मिलाया हुआ था। उसने थोड़ी पेटिज खा कर रख दी, जबकि उसकी बहन सारी खा गई। जब रात को वह दोनों बहने सो गई तो उसके माता पिता ने दोनों को चुन्नी के साथ बांध कर ऑटो में डाला और उन्हें सिधवां नहर में फेंक दिया। 

वह किसी तरह नहर के किसी तरह किनारे तक पहुंच गई। जबकि उसकी बहन ज्योति पानी में ही डूब गई। सुबह किसी राहगीर ने उन्हें बाहर निकाला और उसे अस्पताल दाखिल कराया। थाना पीएयू के प्रभारी सब इंस्पेक्टर दविंदर शर्मा ने बताया बच्ची प्रीति के बयान दर्ज करवा दिए है। बच्चे अकेली है और उसे अस्पताल से छुट्टी करवा कर नारी निकेतन भेजा जा रहा है। अभी आरोपी मा बाप पुलिस गिरफ्त से बाहर है। दोनों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें