फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 साल की उम्र में पिता ने मासूम बेटी के साथ की हैवानियत, पांच माह की हुई गर्भवती

Wed, 11 Jul 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
साठ साल के एक व्यक्ति ने अपनी 13 साल की बेटी से दुराचार किया। बार-बार दुराचार करने से लड़की गर्भवती हो गई। आरोपी ने उसका गर्भपात करवाना चाहा, लेकिन पैसों की कमी से वह ऐसा नहीं करवा पाया। लड़की पांच माह की गर्भवती है। ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने जिला बाल विकास व सुरक्षा विभाग के अधिकारी को इसकी सूचना दी। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। विभाग की महिला अधिकारी की लिखित शिकायत पर पुलिस थाना सेखवां ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन


आरोपी को मंगलवार को बटाला कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। आरोपी राइस शैलर में मजदूरी करता है। गौरतलब है कि आरोपी के दो बेटे है और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। एक बेटे की कुछ साल पहले एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। दूसरा बेटा बाहर काम करता है लेकिन घर नहीं आता। उसकी पत्नी कई साल पहले उसे छोड़ कर जा चुकी है। सबसे छोटी बेटी से आरोपी ने दुराचार किया। मंगलवार को बटाला के सिविल अस्पताल में पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए लाया गया।
विज्ञापन

फरवरी में किया दुराचार

सांकेतिक तस्वीर
अस्पताल में ही लड़की ने बताया कि उसकी मां काफी समय पहले उसके पिता को छोड़ कर चली गई थी। वह अपने पिता के पास रह रही है। फरवरी में उसके पिता ने उसके साथ दुराचार किया। पिता ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो बहुत बुरा होगा। उसके पिता ने तीन बार उसके साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती होने का पता चलने पर उसका पिता गर्भपात के लिए उसे एक प्राइवेट नर्स के पास ले गया। नर्स ने पिता से उसकी मां को साथ लाने के लिए कहा तो वह उसे वापस ले आया।

बाद में वह एक ओर प्राइवेट क्लिनिक में लेकर गया लेकिन पिता के पास इतने पैसे नहीं थे, कि वह उसका गर्भपात करवा सके। उसका बढ़ा हुआ पेट देख कर गांव के लोगों को जब संदेह हुआ तो इसकी सूचना जिला बाल विकास व सुरक्षा विभाग के अधिकारी को दी गई। विभाग की काउंसिलर रजनीबाला ने इसकी लिखित शिकायत थाना सेखवां को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। 

थाना सेखवां के एसएचओ इंस्पेक्टर रबिंदर सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा शिकायत मिलने पर तुरंत पुलिस पार्टी ने गांव पहुंच कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी ने बताया है कि उससे बहुत भारी भूल हो गई है। उसके दिमाग में फितूर आ गया और उसने दुष्कर्म कर दिया। एसएचओ ने बताया कि आरोपी पिता को मंगलवार को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें