फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडाः तीन बच्चों की हत्या कर पिता ने की खुदकुशी, दो शव चारपाई पर टांगे, एक पंखे के हुक से

Thu, 08 Oct 2020 03:13 PM IST
खुशबू गोयल भारत भूषण, बठिंडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File
विज्ञापन
गांव हमीरगढ़ में बुधवार को रात एक पिता ने अपने तीन नन्हे बच्चों का कत्ल कर दो बच्चों के शव चारपाई को खड़ा कर उसके पाए से लटका दिए। वहीं एक बच्चे का शव छत पर पंखे वाली जगह पर लगे हुक से लटकाकर खुद फंदे से लटककर जान दे दी। बच्चों के पिता की पहचान बेअंत सिंह के रूप हुई है। बताया जा रहा है कि पत्नी की मौत के बाद वह मानसिक रूप से परेशान था। मृतक बच्चों की उम्र पांच, तीन और एक वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन


थाना भगता भाईका के एसएचओ अमनपाल सिंह विर्क ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गांव हमीरगढ़ में रहने वाले बेअंत सिंह ने अपने नन्हे तीन बच्चों समेत खुदकुशी कर ली है। सूचना पर थाना भगता के एएसआई कश्मीर सिंह एवं मलकीत सिंह मौके पर पहुंचे। एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि बेअंत सिंह की पत्नी का कुछ माह पहले कैंसर से देहांत हो गया है।

इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। बुधवार को रात उसने अपने तीनों बच्चों की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी ने दो बच्चों के शव को चारपाई को खड़ा कर उसके पाए से टांग दिया। जबकि एक बच्चे के शव को छत पर पंखे वाली जगह पर लगे हुक से टांगने के बाद खुद पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई ने बताया कि तीनों बच्चों के गले पर रस्सी के निशान थे। इससे स्पष्ट होता कि पहले आरोपी ने तीनों बच्चों की हत्या की। उसके बाद खुदकुशी का मामला बनाने के लिए आरोपी ने बच्चों के शव को चारपाई और हुक में लटका दिया।

इस घटना के बारे में सुबह मृतक बेअंत की बहन रानी कौर को जैसे ही पता चला उसने गांव के सरपंच को सूचित किया। पुलिस ने चारों के शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक बेअंत सिंह की बहन रानी कौर के बयान पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

गरीबी के कारण पालन-पोषण नहीं कर पा रहा था
मृतक बेअंत सिंह की बहन रानी कौर के अनुसार उसकी भाभी की कुछ माह पहले कैंसर से मौत हो गई थी। जिसके बाद उसका भाई मानसिक रूप से परेशान था। रानी कौर के अनुसार उसका भाई गांव में मजदूरी करता था और बेहद गरीब था। पत्नी की मौत के बाद उसे अपने बच्चों का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा था। इसी कारण उसने तनाव में यह कदम उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें