फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से दो युवक कर रहे थे छेड़छाड़, पिता ने किया विरोध तो उतारा मौत के घाट

Sun, 08 Jul 2018 01:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
बेटी के साथ छेड़छाड़ करने से रोकने की रंजिश में दो युवकों ने एक व्यक्ति को रेलवे ट्रैक पर पहले शराब पिलाई और इसके बाद उसे पीटकर ट्रेन के आगे फेंककर मार डाला। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना के बाद जीआरपी के एसएचओ इंद्रजीत सिंह और पुलिस मुलाजिम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक रणबीर सिंह (50) के परिजनों की शिकायत पर कंटू और दीपक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।  
विज्ञापन


थाना जीआरपी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि रणबीर सिंह मजदूरी करता था और ढंढारी कलां के शिव कालोनी में रहता था। उसकी बेटी इलाके में ही पढ़ाई करती है। आरोपी कंटू और दीपक अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। रणबीर ने आरोपियों को कई बार रोका, लेकिन आरोपी बाज नहीं आ रहे थे। इसी बात पर रणबीर सिंह की रंजिश पाले था। शुक्रवार की देर शाम आरोपी रणबीर सिंह को बात करने के लिए अपने साथ ले गए। आरोपियों ने रेलवे लाइन पर उसे शराब पिलाई और पिटाई करने लगे। काफी समय तक पिता के घर न लौटने पर बेटी पिता को ढूंढने रेलवे लाइन पर गई।

जहां पर आरोपियों को पिता को पीटते हुए देखा। वह वहां से भागकर घर से मां बुलाकर लाई। जब तक मां वहां पहुंची तब तक आरोपियों ने लुधियाना स्टेशन की तरफ से आ रही ट्रेन के आगे पिता को धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए। इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पुलिस रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी। आरोपी अभी फरार हैं। छापामारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें