जहां शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। शहर पुलिस ने मृतक बच्चे की मां दीपक देवी के बयान पर पति राकेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर थाना प्रभारी संजय ने बताया कि राकेश ने अपने नौ माह के बेटे को गली में पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि राकेश अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता है।
पत्नी ने बार-बार की मिन्नत पर नहीं दिया बच्चा
पत्नी के चरित्र पर शक व शराब के नशे ने राकेश का परिवार उजाड़ दिया। घटना से इंसानियत शर्मसार है। मंगलवार रात हुए झगड़े में राकेश अपने बच्चे को लेकर घर से निकला तो उसकी पत्नी ने बच्चे को देने के लिए बार-बार मिन्नतें करती रही, लेकिन राकेश नहीं माना। वह बच्चे को लेकर अपनी मां के घर इंदिरा कॉलोनी पहुंच गया। राकेश की मां मंडी में काम करती है और उस समय मंडी से घर नहीं पहुंची थी। राकेश ने शराब के नशे में अपने बच्चे को गली में पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
दो वर्ष पहले हुई थी शादी
राकेश व दीपक देवी की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। राकेश की पत्नी की मानें तो राकेश शुरू से शराब पीने का आदी था। वह शादी से पूर्व ही अपने परिवार से अलग चमेली कालोनी में एक किराये के मकान में रहता था। पुलिस ने राकेश को देर रात इंदिरा कालोनी से गिरफ्तार कर लिया।