फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू को घर में अकेली देख ससुर बना 'असुर'

Sun, 20 Apr 2014 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसे क्या पता था कि उसका पिता समान ससुर उस पर बुरी नजर रखता है। आज जब वह घर में अकेली थी तो ससुर को 'असुर' बनने में देर न लगी। मामला हरियाणा में यमुनानगर जिले के फर्कपुर क्षेत्र का है।
विज्ञापन

इरादों में सफल न हुआ तो पीटा

महिला का आरोप है कि अपने इरादों में सफल न हो पाने पर उससे ससुर ने उसे बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत फर्कपुर पुलिस को दी।

पुलिस ने आरोपी को नामजद कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कई बार किया नजर अंदाज

बैंक कॉलोनी निवासी महिला ने फर्कपुर थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसका ससुर मोहन लाल काफी समय से उस पर बुरी नीयत रखता था। कई बार उसने उसे अश्लील इशारे भी किए लेकिन वह उसे नज़र अंदाज करती आई।
विज्ञापन

आरोपी ससुर गिरफ्तार

मंगलवार को वह घर पर अकेली थी इसी दौरान उसके ससुर मोहन लाल ने उसे पकड़ और उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया और शोर मचाने का प्रयास किया तो उसने उसे बुरी तरह पीटा डाला और वहां से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को नामजद करते हुए गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें