फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से रेप में इंसाफ न मिलने से आहत पिता का खौफनाक कदम

Sat, 20 Aug 2016 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
जहर, सुसाइड, हत्या
विज्ञापन
बेटी से रेप के मामले में इंसाफ न मिलने से आहत पिता ने वो खौफनाक कदम उठाया कि परिवार वालों के होश उड़ गए। मामला पंजाब के जालंधर का है। पिता ने जहर निगल कर जान दे दी।
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने मामले की शिकायत थाना चार की पुलिस को दी थी, लेकिन इसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे आहत पिता ने वीरवार को खुदकुशी कर ली।  घटना के बाद मृतक की मां थाने के बाहर पहुंच गई। उन्होंने जमीन पर लेटकर जाम लगा दिया।

सूचना मिलने पर मानवाधिकार संगठन के प्रधान शशि शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने आला अधिकारियों को इस घटना से अवगत करवाया।
विज्ञापन

चार बार दर्ज कराई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं

rape and video - फोटो : demo
मृतक की मां के अनुसार उनकी पोती के साथ दुराचार हुआ था। इस बारे में उन्होंने थाना 4 में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। मगर जांच करने वाले एएसआई की ओर से कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से दुखी पिता ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली।

इस घटना के बाद मृतक की मां और परिजनों ने थाना 4 के बाहर धरना लगा दिया। इस वजह से मौके पर भारी जाम लग गया। वहीं मौके पर पहुंचे एसीपी देवदत्त शर्मा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जिस युवक पर आरोप लगाया गया था, वह पठानकोट का रहने वाला था। वहीं देर शाम पुलिस के सामने पीड़िता भी पेश हुई और उसने पूरी घटना एसीपी को बताई।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें