फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में खौफनाक वारदात: मजदूर बाप ने दो बच्चों को मौत के घाट उतारने के बाद फंदा लगा की खुदकुशी

Tue, 29 Jun 2021 07:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

पंजाब के फरीदकोट जिले में एक पिता ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। फरीदकोट आर्मी कैंप में मजदूरी कर रहे व्यक्ति ने अपने पांच और आठ साल के दो बच्चों को मौत के घाट उतारने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सेना पुलिस और पंजाब पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
बच्चों की हत्या के बाद पिता ने दी जान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट में सैन्य छावनी क्षेत्र में मंगलवार को रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 35 वर्षीय मजदूर ने अपने दो छोटे बच्चों को फंदे से लटकाकर मौत के घाट उतार दिया और बाद में खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी। मृतकों की पहचान मूलरूप से उत्तर दीनाजपुर (पश्चिम बंगाल) के गांव पलाईबारी निवासी मंगलू शेख (35) पुत्र सलीम शेख, उसके बेटे अली (9) व सोहेल (5) के रूप में हुई। 

विज्ञापन


प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दो दिन पहले मंगलू की पत्नी किसी के साथ चली गई थी और अपनी बदनामी से आहत होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के समय उसकी 10 वर्षीय बेटी अदारी ने घर से भागकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद सैन्य अधिकारियों समेत थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा।

जानकारी के अनुसार मंगलू शेख पिछले कुछ समय से सैन्य छावनी स्थित एमईएस में मजदूरी करता था और छावनी क्षेत्र में बने अस्थायी क्वार्टर में परिवार के साथ रह रहा था। दो दिन पहले ही उसकी पत्नी मरजीना खातून किसी व्यक्ति के साथ चली गई। इस कारण मंगलू परेशान हो गया। 
विज्ञापन


मंगलवार को उसने तीनों बच्चों को अपने पास बुलाया। पिता के इरादे को भांपकर उसकी बेटी मौके से भाग गई। इसके बाद मंगलू ने दोनों बेटों को फंदे से लटकाकर मार दिया और खुद भी फंदे से लटक गया। घटना की जानकारी मिलते ही सैन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। 

पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई के बाद शवों को कब्जे में ले लिया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। इस मामले में थाना कोतवाली के एसएचओ कर्णदीप सिंह ने बताया कि अभी मृतकों का कोई रिश्तेदार नहीं है और उनके आने के बाद बयान लिखकर अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें