एक पिता ने अपनी बेटी को विदेश भेजने के लिए पहले तो 10 लाख देकर फाइल तेयार करवाई, लेकिन जब फाइल खारिज हो गई, तो पिता के साथ ऐसा कुछ हुआ जिसे सोचा तक नहीं गया था। पंजाब के फरीदकोट के गांव पंजगराईं कलां में बेटी को विदेश भेजने के लिए दिए 10 लाख रुपये वापस न मिलने और जान से मारने की धमकियां मिलने से दुखी होकर एक किसान ने जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी कर ली।
थाना बाजाखाना पुलिस ने मृतक किसान छिंदर सिंह संधू की पत्नी सुखजीत कौर के बयान पर एक निजी कॉलेज के मालिक, उसकी महिला रिश्तेदार, महिला कोऑर्डिनेटर और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सुखजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उनके पति छिंदर सिंह ने बेटी सिमरजीत कौर को आस्ट्रेलिया भेजने के लिए गांव ढिलवां कलां स्थित गुरुकुल कॉलेज के माध्यम से फाइल तैयार करवाई थी।
कॉलेज में बतौर कोऑर्डिनेटर कार्यरत अनिता बांसल के कहने पर उन्होंने विभिन्न समय पर करीब 12 लाख अदा कर दिए। करीब एक साल पहले उन्हें जानकारी दी गई कि उनकी बेटी सिमरजीत कौर की फाइल रिजेक्ट हो गई है। सुुखजीत कौर के अनुसार फाइल इसके बाद उनके पति छिंदर कई बार कॉलेज में रुपये वापस लेने गए।