डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम
- फोटो : फाइल फोटो
युवक ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फोटो से छेड़छाड़ करके फेसबुक पर अपलोड कर दी तो डेरा प्रेमी भड़क गए। मामला फतेहाबाद के रतिया का है। डेरा प्रेमी अशोक कुमार मामले की शिकायत तुरंत पुलिस को दी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांडली के रमेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। कुछ ही देर बाद भूना क्षेत्र के गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया।