फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुरः किसान ने जहर खाकर दे दी अपनी जान, दामाद और बेटी बने वजह

Thu, 09 Mar 2017 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
पंजाब के फिरोजपुर में किसान ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इसके पीछे बेटी और दामाद को वजह बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बेटी ने घर से भाग कर शादी की थी। उधर, थाना ममदोट पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर दामाद, बेटी व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


गुरजंट सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी बेटू कदीम थाना ममदोट ने पुलिस को बयान दिए कि उसकी बहन खुशप्रीत कौर ने घर से भागकर सुरेंद्र पाल सिंह के साथ शादी कर ली थी। शादी किए लगभग पांच माह हुए हैं। गुरजंट ने पुलिस को बताया कि सुरेंद्र पाल सिंह व बहन खुशप्रीत उसके पिता सुखदेव सिंह को आते-जाते ताने मारते थे। इससे सुखदेव की गांव में बेइज्जती होती थी जिस कारण सुखदेव परेशान था।

इसी की वजह से सुखदेव ने बुधवार शाम को जहरीली दवा पीकर खुदकुशी कर ली। उधर, थाना ममदोट पुलिस ने वीरवार को गुरजंट सिंह के बयान पर दामाद सुरेंद्र पाल सिंह, बेटी खुशप्रीत कौर और उनके साथी सुखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें