फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज माफी के बाद एक और किसान ने की खुदकुशी, 15 लाख का था कर्ज

Sat, 01 Jul 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
पंद्रह लाख रुपये के कर्जे में डूबे डिप्रेशन में चल रहे किसान के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसने खुद पानी की मोटर का तार पकड़कर खुद करंट लगाया है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान रणधीर सिंह (58) निवासी गांव बठलाना के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना मिलते ही विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने भी गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है। सोहाना थाना पुलिस ने धारा -174 के तहत कार्रवाई की है।

मरने वाला गांव के पूर्व सरपंच वजीर सिंह का भाई था। मृतक के परिवार वालों का कहना था कि रणधीर सिंह कर्जे के चलते कई दिन से परेशानी में था। साथ ही वह कई बार कह चुका था कि वह जल्दी ही खुदकुशी कर लेगा। वीरवार शाम करीब सवा सात बजे वह अपने खेतों में गया था। इस दौरान पानी की मोटर के पास उसने खुद ही करंट लगा लिया। जब वह चिल्ला रहा था तो उसकी आवाज नजदीकी खेतों में धान लगा रहे लोगों ने सुनी। वे तुरंत मोटर बंद कर उसे बाइक पर घर ले आए। जब वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार वालों का कहना है कि कर्जे में डूबे होने के चलते ही यह सारी घटना हुई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

तीन लड़कियां व एक बेटा, एक पुलिस सब इंस्पेक्टर 

farmar suicide
पांच एकड़ जमीन, कई बैंकों से लिया कर्ज
परिवार वालों का कहना था कि रणधीर सिंह की करीब पांच एकड़ जमीन है। उसने तीन चार बैंकों व जानकारों से पंद्रह लाख रुपये कर्ज ले रखा था। लेकिन फसल से कर्ज की भरपाई नहीं हो रही थी। ऐसे में वह काफी परेशान था। इसके बाद ही उसने यह कदम उठाया है। 

तीन लड़कियां व एक बेटा, एक पुलिस सब इंस्पेक्टर 
पता चला है मृतक के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। एक बेटी पुलिस में सब इंस्पेक्टर है जबकि बेटा बीस साल का है। बच्चों को उसने बढ़िया तरीके से पढ़ाया था।

डेयरी फार्म में हुआ था नुकसान
पता चला है कि किसान ने अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के काफी प्रयास किए थे। इस दौरान उसने एक डेयरी फार्म भी खोला था। इसमें उसे काफी नुकसान पहुंचा था। इस दौरान जो वह कर्जे में डूबा तो उबर नहीं पाया था।

किसान का शव ट्रांसफार्मर के पास से मिला है। ट्रांसफार्मर का स्विच भी दबा हुआ था। पुलिस ने मामले में 174 के तहत केस दर्ज किया है।
- रमनदीप सिंह, डीएसपी सिटी दो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें