फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला की नाबालिग लड़की, शादी का झांसा देकर बुड़ैल में 7 दिन तक रेप

Fri, 05 Jan 2018 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
rape - फोटो : Demo Pics
विज्ञापन
नाबालिग लड़की से दोस्ती के बाद बहला फुसलाकर चंडीगढ़ के बुड़ैल स्थित किराये के एक कमरे में नाबालिग से एक हफ्ते तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जीआरपी ने धर दबोचा है। आरोपी की पहचान सेक्टर-52 निवासी धीरज के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 24 दिसंबर को 16 वर्षीय नाबालिग अपने नाना के साथ यूपी जा रही थी। आरोपी से उसकी पहले से ही जान पहचान थी और बातचीत भी होती थी। युवक ने उसे शादी का भी झांसा दिया था। आरोपी को जब खबर मिली कि लड़की अपने गांव जा रही है तो वह उसे बहला-फुसलाकर ट्रेन से उतरवाकर अपने साथ ले गया। युवक ने लड़की को अपने साथ किराये के एक कमरे में एक जनवरी तक रखा और इस दौरान उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म भी किया। 

परिजनों ने इस मामले की शिकायत जीआरपी थाने में 30 दिसंबर को दी थी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी धीरज का सुराग मिल गया। पुलिस ने जीआरपी थाना में आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 343, 366ए और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में नाबालिग ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी सेक्टर-52 में रहता है और बिजली का काम करता है। उसने लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ एक सप्ताह तक रेप किया। पीड़ित परिवार की ओर से दी गई शिकायत के बाद पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तो आरोपी की मां ने कजहेड़ी में लड़की के परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी और पीड़ित से बयान दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। 

इस मामले की शिकायत की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन

- राजकुमार, एसएचओ, जीआरपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें