फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी ईमेल भेज उद्योगपति से ठगे 25 हजार US डालर, केस दर्ज

Tue, 23 May 2017 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
चाइना की एक कंपनी से कारोबार कर रहे उद्योगपति को कुछ लोगों ने चाइना बेस्ड कंपनी की फर्जी वेबसाइट बनाकर 25000 यूएस डालर की ठगी कर ली। इस मामले में थाना फेज-1पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात आरोपियों पर 420 व इंफॉरेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में स्टेट साइबर सेल की सहायता ले रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएगा।
विज्ञापन


500 गैसोलीन इंजन मंगवाए थे
इस संबंध में अमित कुमार राघव ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने बताया कि चाइन की चांगक्यूइंग मेेफेंग पावर मशीनरी कारपोरेशन लिमिटेड  कंपनी ने 500 गैसोलीन इंजन मंगवाए थे। उन्होंने बताया कि उन इंजनों कीमत 36000 यूएस डॉलर थी।

ईमेल में अकाउंट नंबर भेजकर की ठगी
अमित ने बताया जब उनकी कंपनी से सिलेंडरों की डील हो गई तो उन्हें एक ईमेल प्राप्त हुई। साथ ही ईमेल भेजने वाले ने खुद को उसी कंपनी का मुलाजिम बताया, जिससे उन्होंने सिलेंडर खरीदने थे। वहीं, मेल में उसने एक बैंक अकाउंट नंबर दिया था। साथ ही कहा गया कि यह राशि इस अकाउंट में जमा करवानी होगी। अमित ने बताया कि ईमेल मिलने के बाद उन्होंने सोचा कि कि उसी कंपनी से मेल आई होगी। इसके बाद उन्होंने उस अकाउंट में 25 हजार 200 यूएस डॉलर जमा करवा दिए। भारतीय करेंसी के मुताबिक यह करीब 16 लाख रुपये बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पता लगा कि मेल फर्जी था

- फोटो : File Photo
ऐसे खुली ठगी की पोल
अमित ने बताया कि पैसे जमा करवाने के बाद उन्हें कंपनी की कोई कनफरमिंग मेल नहीं आई। इससे उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने कंपनी से संपर्क किया। इस दौरान कंपनी वालों ने कहा कि उन्हें उनकी तरफ से कोई रकम नहीं मिली है।

ऐसे पता लगा कि मेल फर्जी था
अमित ने बताया कि ठगी होने के बाद वह काफी परेशान थे। इसके बाद उन्होंने उस वेबसाइट को तलाश लिया। जिसका जिक्र ईमेल में किया गया था। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने 28 अप्रैल को पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद एसएसपी, डीएसपी सिटी को जांच मार्क कर दी थी। अमित ने बताया कि इस दौरान पुलिस जांच में सामने आया कि कुछ शरारती तत्वों ने यह वेबसाइट तैयार की थी। वेबसाइट को महिंद्रास्वराजडॉट काम करके बनाई थी। वहीं, मेल भी फेक आईडी से भेजी गई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें