फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में आया कॉल, युवती को मारे थप्पड़ और बिठाकर ले गया कार में

Mon, 10 Oct 2016 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
लड़की के अपहरण की कॉल के बाद हाईकोर्ट पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
युवक ने थाने में कॉल किया कि कार चालक ने युवती को मारे थप्पड़ और कार में बिठाकर ले गया। यह सुनते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जांच की गई तो कॉल झूठी निकली। हाईकोर्ट के पास से युवती की किडनैपिंग की सूचना मिलते ही थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं, लेकिन घंटों की छानबीन के बाद पुलिस को सबूत नहीं मिला।
विज्ञापन


सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन की एसएचओ पूनम दिलावरी ने बताया कि एक राहगीर ने सोमवार दोपहर को पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके बताया कि हाईकोर्ट के पास न्यू बैरिकेड्स से कार चालक ने एक युवती को किडनैप कर लिया है। किडनैपिंग की सूचना मिलते ही एरिया एसएचओ, थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर मलकीत सिंह मौके पर पहुंच गए।

आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर किसी ने भी युवती के किडनैप होने की पुष्टि नहीं की। पुलिस ने आसपास के इलाके में भी छानबीन की, लेकिन युवती के किडनैप होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि राहगीर ने कंट्रोल रूम में फोन किया था कि एक कार चालक एक लड़की को थप्पड़ मारे और उसको जबरदस्ती कार में बैठा कर ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें