नकली एएसआई ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर कार सवार युवक को रोक उसके पास नशा होने की बात कह सड़क के बीचों बीच कपड़े उतरवा कर चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के बहाने आरोपी ने अपने साथी के साथ मिल उसकी जेब से 15 हजार रुपये निकाल लिए। जब युवक ने विरोध किया तो आरोपी फरार हो गए। जिसके बाद युवक ने जेब में हाथ डाला तो पैसे गायब थे।
उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जालंधर के रामामंडी थाने के अधीन आने वाले दकोहा निवासी मनीष विर्क की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मनीष की शिकायत के मुताबिक उसका डीजे साउंड सिस्टम का काम है। वह अपनी कार में सवार होकर लुधियाना में दोस्त का मोबाइल फोन देने के लिए आया था।